{"_id":"67b0dc5f5517d9072207cc62","slug":"17-thousand-cheated-in-the-name-of-giving-loan-to-the-group-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-132194-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: समूह का ऋण देने के नाम पर 17 हजार ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: समूह का ऋण देने के नाम पर 17 हजार ठगे
Sat, 15 Feb 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 15 Feb 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
बनकटा बाजार। चौरा खास थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोइलसवा बुजुर्ग टोला कपरधिक्का के एक व्यक्ति से समूह ऋण के नाम पर रुपये ट्रांसफर कराकर जालसाजी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। पुलिस साइबर सेल की मदद से जांच कर रही है।
कोइलसवा बुजुर्ग गांव के कपरधिक्का टोला निवासी निवासी लाल बहादुर कुशवाहा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 13 फरवरी को चेतन इंडिया समूह लोन के वर्कर फर्जी तरीके से ऋण के नाम पर रुपये ट्रांसफर कराकर फ्रॉड कर लिया है। आरोप है कि कुछ फंड ट्रांसफर के बदले समूह ऋण देने का लालच दिया। इंद्रावती देवी ने अपने मोबाइल से तुरंत समूह लोन के नाम पर 17 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिया। जब ब्रांच मैनेजर से संपर्क किया तो उसने हाथ खड़े कर दिए।