{"_id":"61e5a9db5cb2e90162534372","slug":"17-people-found-corona-infected-kushinagar-news-gkp424020225","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 लोग कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 लोग कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
17 लोग कोरोना संक्रमित मिले
एक्टिव पॉजिटिव केस की संख्या बढ़कर 107 हुई
कुशीनगर। जनपद में सोमवार को 17 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनमें अधिकतर लोग पडरौना एवं हाटा क्षेत्र के रहने वाले हैं। अब एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 107 हो गई है।
सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने बताया कि सोमवार शाम तक 1849 लोगों का नमूना आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजा गया। जबकि 1159 नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें 1142 निगेटिव और 17 पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमितों में विशुनपुरा क्षेत्र से एक, तमकुही से दो, पडरौना एवं हाटा से चार-चार, कसया से दो, कप्तानगंज से एक और अन्य क्षेत्रों से तीन लोग शामिल हैं। उन्होंने बताया कि संक्रमण शुरू होने से लेकर अब तक 11 लाख नौ हजार, 35 लोगों की कोरोना जांच कराई गई है। इसमें 15767 लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें 227 मरीजों की मौत हो चुकी है।
उन्होंने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण दर 1.42 प्रतिशत और ठीक होने वालों की दर 97.89 प्रतिशत है। उन्होंने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जनपद के लोगों से कोविड गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
तमकुहीराज प्रतिनिधि के अनुसार सीएचसी तमकुहीराज में तैनात लैब टेक्निश्यिन सहित तीन लोग संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित पाए गए लोगों को होम क्वारंटीन रहने का सुझाव दिया है।