फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   तीसरे दिन भी नहीं सुधरी बिजली आपूर्ति, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

तीसरे दिन भी नहीं सुधरी बिजली आपूर्ति, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

Fri, 26 Apr 2019 12:32 AM IST
kushinagar Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 26 Apr 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
तीसरे दिन भी नहीं सुधरी बिजली आपूर्ति, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम
बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे तक बिजली आने से गुस्साए लोग जब सब स्टेेशन पहुंचे तो कर्मचारी वहां से भाग निकले - फोटो : अमर उजाला
पडरौना। सोमवार शाम आंधी-बारिश के बाद पडरौना नगर में गड़बड़ाई बिजली आपूर्ति बृहस्पतिवार रात करीब दस बजे तक पूरी तरह से सुचारू नहीं हो सकी। इससे लोगों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है। इससे नाराज लोग बृहस्पतिवार रात पडरौना स्थित विद्युत उपकेंद्र पहुंचे और हंगामा करने लगे। लोगों के आने से पूर्व ही कर्मचारी भाग निकले। मौके पर मौजूद एक कर्मी से लोगों की तीखी नोकझोंक भी हुई। कर्मी ने अपने स्तर से कुछ नहीं कर पाने का हवाला देकर लोगों से हाथ जोड़ लिया। उसके बाद लोगों का गुस्सा थोड़ा कम हुआ। लोगों का कहना था कि सोमवार को आई आंधी के बाद से बिजली व्यवस्था बाधित है। बुधवार की रात से ही पूरे शहर में बिजली नहीं है।  लिहाजा घरों में लगे इंवर्टर भी बैठ गए हैं। यदि यही हाल रहा तो पानी के लिए भी तरस जाएंगे। डीएम डॉ. अनिल कुमार सिंह ने बताया कि आंधी की वजह से समस्या उत्पन्न हुई है। एक्सईएन को सख्त हिदायत दी गई है कि शुक्रवार तक व्यवस्था पूरी तरह सुधार लें ताकि लोगों को समस्या न हो।
विज्ञापन

इससे पूर्व  बिजली गुल होने से नाराज पडरौना क्षेत्र के बंधूछपरा गांव लोगों बृहस्पतिवार शाम को करीब साढ़े छह बजे पडरौना-खड्डा मार्ग जाम कर दिया और सड़क पर हंगामा करने लगे। बाद में यूपी 100 की पुलिस पहुंची और उपभोक्ताओं की समस्या से विद्युत निगम के अफसरों और अन्य अधिकारियों को अवगत कराकर समस्या का निदान कराने का आश्वासन दिया। पुलिस के समझाने पर लोग मान गए। तक जाकर आवागमन बहाल हो सका। जाम करने वालों में विश्वनाथ सिंह, महेश शर्मा, मारकंडेय, अरुण यादव, राजन, राजेश सहित कई लोग शामिल थे।
विज्ञापन

दरअसल, सोमवार शाम आपूर्ति ठप होने के बाद से ट्रिपिंग की समस्या बनी हुई है। बिजली आती और फिर घंटों चली जाती है। बृहस्पतिवार को पूरे दिन पडरौना शहर एवं आस-पास के मोहल्लों में बिजली गुल रही। पडरौना नगर के सुभाष चौक, तिलक नगर, रामकोला रोड, अंबेडकरनगर, छावनी पूर्वी, गायत्री नगर, रफी अहमद किदवई नगर, ओंकार वाटिका कॉलोनी, आवास विकास कॉलोनी, तुलसी आवासी कॉलोनी, शिवसागर कॉलोनी सहित विभिन्न मोहल्लों में बिजली न रहने के कारण लोग उमस भरी गर्मी में बेहाल रहे। इससे महिलाओं से लेकर बच्चों तक को इससे परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं आपूर्ति ध्वस्त होने लोगों को स्नान, कपड़े धोने, भोजन बनाने सहित विभिन्न कार्यों के लिए परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


केबिल कटा, बीएसएनएल की सेवाएं ठप
जिलेभर में बृहस्पतिवार को बीएसएनएल की संचार सेवाएं पूरे दिन ठप रहीं। सभी विभागों के जिम्मेदार अधिकारियों के मोबाइल नंबर बीएसएनएल के हैं, इसलिए उनके नंबर पर पूरे दिन संपर्क न होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। एसडीओ फैजान ने बताया कि कसया में ऑप्टिकल फाइबर केबिल कटने की सूचना मिली है। सड़क खोदकर उसे ठीक कराना पड़ेगा। इसके लिए काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed