{"_id":"5ba13ea4867a557f6b0b87bb","slug":"161537293988-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने की हिदायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने की हिदायत
Tue, 05 Mar 2019 11:07 PM IST
राकेश पांडेय
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: राकेश पांडेय
Updated Tue, 05 Mar 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
पडरौना तहसील में आयोजित समाधान दिवस में शिकायतों का पंजीकरण करते लेखपाल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। मंगलवार को सभी तहसील मुख्यालयों पर संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान कुल 493 मामले आए और सिर्फ 64 मामलों का ही निस्तारण मौके पर हो पाया। शेष मामलों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को समय से निस्तारित करने की हिदायत के साथ संदर्भित कर दिया गया।
पडरौना तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम ने फरियाद सुनी। यहां लेखपालों ने स्टॉल लगाकर कर कुल 103 फरियादियों की शिकायतें पंजीकृत की, जिसमें से 12 मामलों का निस्तारण किया गया।
कसया कार्यालय के अनुसार तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व के 60, पुलिस के 18, विकास के तीन और अन्य विभाग के 28 मामले पंजीकृत हुए। इसमें से राजस्व के आठ मामलों का निस्तारण किया गया। इस दौरान नायब तहसीलदार सुनील कुमार सरोज, धीरेंद्रजीत सिंह, बीडीओ ध्रुव दुबे, आदि मौजूद रहे। तमकुहीराज प्रतिनिधि के अनुसार समाधान दिवस में कुल 70 मामले आए, जिसमें से 20 मामलों का मौके पर ही निपटारा कर शेष मामलों को संबंधित विभागों को भेज दिया गया।
विज्ञापन
खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार, एसडीएम दिनेश कुमार और सीओ नवीन कुमार नायक की देखरेख में संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 44 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें केवल सात का निपटारा किया गया। इस दौरान बीडीओ खड्डा विनय कुमार, इओ संतोष कुमार मौजूद रहे। कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार, एसडीएम अनवर राशिद फारुखी के अध्यक्षता में हुए आयोजन में कुल 74 मामले आए। नौ का निस्तारण कर शेष को संबंधित विभागों में शीघ्र निस्तारण के लिए भेज दिया गया। हाटा प्रतिनिधि के अनुसार कुल 93 मामले पंजीकृत हुए, जिसमें से आठ मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया।