फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   रात में करीब साढ़े ग्यारह बजे आंधी-बारिश के बाद कटी थी बजिली

रात में करीब साढ़े ग्यारह बजे आंधी-बारिश के बाद कटी थी बजिली

Sat, 21 Jul 2018 11:33 PM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
रात में करीब साढ़े ग्यारह बजे आंधी-बारिश के बाद कटी थी बजिली
तेरह घंटे तक गुल रही बिजली
विज्ञापन

कई जगह एचटी लाइन पर गिर गए थे पेड़ और डालियां
फोटो है।
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। शुक्रवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे आंधी-बारिश के दौरान एचटी लाइन पर कई जगह पेड़ गिर जाने और फीडर के खराब हो जाने के कारण बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई। इसके बाद पडरौना शहर और आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली करीब 13 घंटे तक गुल रही।

आंधी-बारिश के दौरान पडरौना शहर और इसके आस पास के क्षेत्रों में अक्सर ही बिजली गुल हो जाती है। उसके घंटों बाद मरम्मत होती है, तब जाकर बिजली आपूर्ति बहाल हो पाती है। रात में करीब साढ़े ग्यारह बजे अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। इसके तत्काल बाद बिजली कट गई। क्योंकि अजुर्नहां के पास जहां 33 हजार केवी की लाइन पर और ब्लॉक के निकट भी 11 हजार वोल्ट की लाइन के ऊपर पेड़ की डाली गिर गई थी। यही नहीं पडरौना हाइडिल में इनकमिंग फीडर में खराबी आ गई थी। एसडीओ पडरौना रवींद्र पाल का कहना था कि फाल्ट ठीक कराने के लिए विद्युतकर्मी लगाए गए थे। इसे ठीक कराकर दोपहर में बिजली आपूर्ति शुरू करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed