{"_id":"5b48e9214f1c1b4a748b46fc","slug":"161531504929-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री ने 17 अक्टूबर 2017 को किया था शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री ने 17 अक्टूबर 2017 को किया था शिलान्यास
Updated Fri, 13 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विक्टोरियन लैंप से होगा कुशीनगर की सड़कों पर उजाला
- कुशीनगर मुख्य गेट से रामाभार स्तूप तक लग रहा है यह लैंप
फोटो है।
अमर उजाला ब्यूरो
कसया। पर्यटन नगरी कुशीनगर इस महीने के अंत तक विक्टोरियन लैंप की रोशनी से जगमगाने लगेगा। कसाडा की तरफ से एक करोड़ पांच लाख रुपये खर्च कर लगवाए जा रहे इन लैंपों का कार्य तेजी से चल रहा है। इस परियोजना का पिछले वर्ष मुख्यमंत्री ने शिलान्यास किया था।
कुशीनगर में पर्यटन विभाग की तरफ से प्रकाश के समुचित व्यवस्था के लिए सोलर लाइट लगवाने का काम चल रहा है। इसके अलावा कुशीनगर विशेष विकास प्राधिकरण (कसाडा) की तरफ से फोरलेन स्थित मुख्य गेट से रामाभार स्तपू तक विक्टोरियन लैंप लगवाया जा रहा है। यहां कुल 168 विक्टोरियन लैंप लगने हैं जिसके लिए काम तेजी के साथ चल रहा है। लैंप लगाने का काम रामाभार स्तूप की तरफ से शुरू किया गया है। इस लैंप को धरातल से तीन मीटर की उंचाई पर लगवाया जाएगा। इसमें एलईडी बल्ब लगेंगे। कसाडा के जेई महेश गौतम ने बताया कि विक्टोरियन लैंप लगवाए जाने का काम इस महीने के अंत तक पूरा करा लिया जाएगा। वहीं टेक्निकल टीम की तरफ से लगातार मानीटरिंग भी किया जा रहा है।