फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   आंदोलन के चलते 20 हजार से अधिक आवेदन लंबित

आंदोलन के चलते 20 हजार से अधिक आवेदन लंबित

Wed, 11 Jul 2018 11:57 PM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
आंदोलन के चलते 20 हजार से अधिक आवेदन लंबित
धरना देते - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

पडरौना (कुश्ाीनगर)। सरकार की सख्ती व निर्देश के बावजूद आठ सूत्री मांगों के लेकर कलेक्ट्रेट गेट पर लेखपाल संघ का धरना बुधवार को तीसर दिन भी जारी रहा। आंदोलन को समर्थन देने के लिए कांग्रेस विधायक समेत कई अन्य संगठनों के पदाधिकारी भी पहुंचे। उधर इस आंदोलन के चलते तहसीलों में आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र से संबंधित 20 हजार से अधिक मामले लंबित हो गए हैं। प्रशासन की तरफ से कोई वैकल्पिक उपाय नहीं होने से लोग परेशान हैं।

लेखपाल संघ आठ सूत्री मांगों को लेकर एक पखवारे से आंदोलन चल रहा है। बीते सोमवार से संगठन जिला मुख्यालय पर धरना दे रहा है। लेखपालों के कार्य बहिष्कार के चलते जिले की विभिन्न तहसीलों में आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र के 20 हजार से अधिक मामले लंबित पड़े हैं। तहसील सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पडरौना तहसील क्षेत्र में जाति के 1613 आय के 1423, निवास के 1329 और आईजीआरएस 115 मामले लंबित हैं। कसया तहसील में जाति के 1153, आय के 1420, निवास के 981, पैमाइश के 112 तथा खड्डा तहसील में जाति के 810, आय के 726, निवास के 541 मामले व तमकुहीराज तहसील में जाति के 1530, आय के 1745, निवास के 1227, पैमाइश के 240 मामले लंबित हैं। इसी तरह कप्तानगंज तहसील में जाति के 1283, आय के 1083, निवास के 753, पैमाइश के 56 और हाटा 1211, आय के 1299 और निवास के 773 मामले लंबित हैं। इसके अलावा पैमाइश समेत राजस्व संबंधित अन्य सभी कार्य भी ठप हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed