फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   लोगों ने पेश की आपसी सौहार्द्र की मिसाल

लोगों ने पेश की आपसी सौहार्द्र की मिसाल

Tue, 03 Oct 2017 11:11 PM IST
Updated Tue, 03 Oct 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
लोगों ने पेश की आपसी सौहार्द्र की मिसाल
कुबेरस्थान (कुशीनगर)। दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान बतरौली गांव में आपसी सौहार्द की मिसाल देखने को मिली। यहां मुस्लिम समाज के लोगों ने दुर्गा प्रतिमाओं पर पुष्प बरसाए और विसर्जन में शामिल लोगों को जलपान कराया।
विज्ञापन

कुबेरस्थान क्षेत्र के बतरौली बाजार में बीते वर्ष तेरह अक्टूबर को मूर्ति विसर्जन के दौरान ही कुछ अराजक तत्वों के कारण दो समुदायों के बीच विवाद हो गया था। उसमें दोनों समुदायों के लोगों की काफी क्षति हुई थी, जिसके चलते अमन पसंद लोगों की भावनाओं को भी ठेस पहुंचा था। लेकिन इस बार दशहरा और मुहर्रम का त्योहार नजदीक आते ही ग्रामवासियों ने यह तय कर लिया था कि दोनों त्योहार शांति और सौहार्दपूर्वक मनाएंगे।
विज्ञापन

त्योहारों के पूर्व ही कुबेरस्थान थाने के एसओ अमित कुमार राय और ग्राम प्रधान बतरौली ईश्वर शरण यादव के सहयोग से गांव के दोनों वर्गों के छह-छह संभ्रांत व्यक्तियों को शामिल कर एक अमन कमेटी का गठन कर दिया गया। उसके बाद कमेटी के सभी सदस्य गांव की शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारे को पुन: बरकरार रखने के लिए निष्पक्ष भाव से दोनों त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने की अपील करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका परिणाम रविवार और सोमवार के दिन बतरौली में मुहर्रम व दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान देखने को मिला। जिस तरह मुहर्रम के दिन ताजिए के जुलूस में दोनों वर्गों के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और ताजियादारों को जलपान कराया। उसी तरह दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के समय मुस्लिम वर्ग के लोगों ने दुर्गा प्रतिमाओं पर पुष्प बरसाए। साथ ही अमन कमेटी के सदस्यों तथा मुस्लिम वर्ग के लोगों ने विसर्जन में शामिल लोगों को जलपान कराया। इधर विसर्जन के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसओ कुबेरस्थान पुलिस और पीएसी के जवानों के साथ मौजूद रहे। जिला प्रशासन के नोडल अधिकारी के रूप में तहसीलदार सदर गिरीश कुमार झा तथा जिला उद्यान अधिकारी राजेंद्र यादव को तैनात किया गया था। मूर्ति विसर्जन के दौरान पूर्व प्रधान सूरज प्रसाद, हाजी निजामुद्दीन अंसारी, सुभाष गुप्ता, रिजवान अंसारी, फेंकू गुप्ता, हरीशलाल अग्रवाल, मुस्लिम अंसारी, मकसूद आलम, हिदायत अली और शौक़त अली सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed