{"_id":"59845c9b4f1c1b1a4e8b49cb","slug":"161501846683-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क के किनारे शव पड़ा होने की सूचना पर गई थी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क के किनारे शव पड़ा होने की सूचना पर गई थी पुलिस
Updated Fri, 04 Aug 2017 05:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र के महुअवा गांव के पास सड़क के किनारे बने गड्ढे में भरे पानी में कई घंटे से पड़ी महिला जीवित मिली। शव पड़ा होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे वहां से बाहर निकाला तो सांस चल रही थी। महिला को फाजिलनगर सीएचसी भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
शुक्रवार की सुबह पटहेरवा पुलिस को किसी ने सूचना दी कि फोरलेन पर महुअवा गांव के सामने सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में एक महिला का शव पड़ा है। पटहेरवा पुलिस मौके पर पहुुंची। एसएसआई चौथीराम यादव स्वयं पानी में उतरे और महिला को बाहर निकाला गया। बाहर निकलते ही यह देखकर सब आश्चर्यचकित रह गए कि महिला की सांसें चल रही थीं। आनन-फानन महिला को फाजिलनगर सीएचसी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को होश आ गया। परंतु वह अपने बारे में कुछ बता नहीं पा रही है। एसओ उमाशंकर यादव ने बताया कि महिला अर्द्धविक्षिप्त लग रही है। बेहतर इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल भेजा गया है। अभी उसके बारे में कुछ खास जानकारी नहीं मिल पाई है।