{"_id":"697a77da0bbe5653aa0b7af2","slug":"16-vehicles-challaned-for-violating-traffic-rules-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-153616-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: यातायात नियमों की अनदेखी पर 16 वाहनों का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: यातायात नियमों की अनदेखी पर 16 वाहनों का चालान
Thu, 29 Jan 2026 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 29 Jan 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह अभियान के तहत बुधवार को परिवहन विभाग की तरफ से जिले में अभियान चलाकर वाहन चालकों यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वाले 16 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए चालान किया गया।
एआरटीओ मोहम्मद अजीम ने बताया कि उनके अलावा यात्री कर अधिकारी बलवंत सिंह की अगुवाई में गठित टीम बुधवार को जिले में संचालित बस और ट्रक यूनियन और स्टेंडो पर वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई। इसमें वाहन चालकों को रात में हेडलाइट के हाई बीम, लो बीम के सही प्रयोग, लेन ड्राइविंग और सुरक्षित वाहन संचालन के बारे में जानकारी दी गई है। इसके अलावा एचएसआरपी (हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट) और सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 16 वाहनों का चालान किया गया।