{"_id":"60b135828ebc3e6dc33989b5","slug":"16-corona-cases-found-in-kushinagar-kushinagar-news-gkp3960960114","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर जिले में कोरोना के 16 नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर जिले में कोरोना के 16 नए मरीज मिले
विज्ञापन

पडरौना (कुशीनगर)। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में शुक्रवार को जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई। सिर्फ 16 नए लोग ही इससे संक्रमित मिले। इतना ही नहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या भी घटकर 386 हो गई है।
सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को 7679 लोगों का सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजा गया, जबकि 12050 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें 12034 निगेटिव और 16 पॉजिटिव केस हैं। संक्रमित मिलने वालों में पडरौना क्षेत्र से दो, तमकुही से एक, कसया से एक, फाजिलनगर से एक, खड्डा से तीन, रामकोला से दो, कप्तानगंज से एक और अन्य क्षेत्रों से पांच लोग शामिल हैं। इस तरह अब तक कराई गई 573390 लोगों की जांच में 15221 लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें 14615 लोग स्वस्थ हुए हैं, जबकि 120 मरीजों की मौत हुई है। एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 386 हो गई है। सीएमओ ने बताया कि अब जिले में कोरोना संक्रमण दर 2.65 प्रतिशत, ठीक होने वालों की दर 96.67 प्रतिशत और मृत्यु दर 0.78 प्रतिशत हो गई हैै।