फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   बहन की शादी के दिन नोएडा से आया भाई का शव

बहन की शादी के दिन नोएडा से आया भाई का शव

Mon, 24 Jun 2019 11:55 PM IST
kushinagar Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 24 Jun 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
बहन की शादी के दिन नोएडा से आया भाई का शव
अनिकेश का श्ाव पहुंचने पर गमजदा घर के लोग। - फोटो : amar ujala
गौरीश्रीराम। सेवरही क्षेत्र के गौरी जगदीश निवासी अनिकेश की नोएडा में शनिवार को हत्या कर दी गई थी। सोमवार को अनिकेश का शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। वहीं गम के इस माहौल के चलते चचेरी बहन की शादी सोमवार को तय तिथि पर गोड़रिया गांव में एक रिश्तेदार के घर हो रही है। वहीं पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाने जा रही गांव की 65 वर्षीय जश्मि पत्नी लतीफ खड़ंजे पर गिरी और उसकी भी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


24 वर्षीय अनिकेश पाठक पुत्र विनोद पाठक ग्रेटर नोएडा में बीटेक करने के बाद कोचिंग सेंटर चलाते थे। परिजनों ने बताया कि पड़ोस में बिहार के रहने वाले मधुबनी जिले के लोग भी रहते थे। शनिवार को अनिकेश को लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। मकान मालिक शोरगुल पर पहुंचे अन्य किराएदारों ने घायलवस्था में उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना नोएडा पुलिस ने सेवरही थाने के माध्यम से घर पर दी। पीड़ित पिता ने बताया कि बेटे अनिकेश की 10 जुलाई को किसी प्राइवेट कंपनी में बतौर इंजीनियर ज्वाइनिंग थी। वहीं चचेरी बहन की सोमवार को शादी है। बरात आने की तैयारी के बीच शव पहुंचने से कोहराम मच गया। मृतक अनिकेश को ही चचेरी बहन की शादी की रस्में निभानी थी, लेकिन ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था और हत्यारों ने 22 मई को ही उसे मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed