फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   नगर विकास मंत्री ने सुरक्षित पौधरोपण पर भी जोर दिया

नगर विकास मंत्री ने सुरक्षित पौधरोपण पर भी जोर दिया

Sun, 23 Jun 2019 11:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 23 Jun 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
नगर विकास मंत्री ने सुरक्षित पौधरोपण पर भी जोर दिया
कुशीनगर के होटल पथिक निवास में नगर विकास मंत्री ने पत्रकारों से वार्ता की। - फोटो : अमर उजाला
कसया। सरकार की ओर से जल संरक्षण पखवाड़ा चलाया जा रहा है। नीति आयोग और राष्ट्रीय जल आयोग की तरफ से 2030 तक पीने के पानी का संकट होने का संकेत दिया गया है। 91 प्रतिशत जलाशयों में सिर्फ 20 प्रतिशत ही जल बचेगा। ऐसे में रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम (वर्षा जल संरक्षण) करना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन


ये बातें प्रदेश के नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने कहीं। वह कुशीनगर स्थित होटल पथिक निवास में रविवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पानी की बर्बादी हर हाल में बचानी चाहिए, वरना जीवन संकट में आ जाएगा। सरकार स्वच्छता पर जोर दे रही है। इसका असर भी दिखाई दे रहा है, लेकिन अभी इस दिशा में और बेहतर प्रयास करने की जरूरत है।
विज्ञापन


उन्होंने बरसात के मौसम में पौधरोपण करने पर भी जोर दिया। साथ ही कहा कि सरकार पॉलिथिन बैन व सुरक्षित पौधरोपण कर ग्लोबल वार्मिंग कम करने का प्रयास कर रही है। नगर निकायों में जल की हो रही बर्बादी के सवाल पर उन्होंने कहा कि शिकायत आई तो कार्रवाई की जाएगी। जहां भी गड़बड़ी होगी, उसे ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा पदाधिकारियों ने किया मंत्री का स्वागत
नगर विकास मंत्री का कुशीनगर पहुंचने पर भाजपा पदाधिकारियों ने माल्यार्पण व बुके देकर स्वागत किया। इसके बाद उन्हें गार्ड ऑफ आनर दिया गया। तत्पश्चात जिले के विधायकों से कुछ समय उन्होंने बैठक की। फिर विभागीय अधिकारियों के अलावा डीएम डॉ. अनिल कुमार सिंह के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की।


इस मौके पर विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, विधायक जटाशंकर त्रिपाठी, विधायक पवन केडिया, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही, महामंत्री मारकंडेय शाही, ज्ञानेंद्र लाल श्रीवास्तव, दिव्येंद्र मणि त्रिपाठी, अमरचंद जायसवाल, अमन मणि, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिषेक पांडेय, श्रवण तिवारी, ब्रजेश गौतम, प्रतिनिधि कैफूल अली के अलावा नगरपालिका व नगर पंचायत के चेयरमैन व ईओ में प्रेमशंकर गुप्ता, संतोष कुमार सिंह, देवेश मिश्र, अंबरीष कुमार सिंह, अजय कुमार व महराजगंज से आए गोपाल जायसवाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed