फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   विधायक के आश्वासन पर छठे दिन माने आंदोलनकारी

विधायक के आश्वासन पर छठे दिन माने आंदोलनकारी

Sun, 23 Jun 2019 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 23 Jun 2019 11:25 PM IST
विज्ञापन
विधायक के आश्वासन पर छठे दिन माने आंदोलनकारी
देवपोखर चौराहे पर धरने में सड़क बनवाने का आश्वासन देते विधायक गंगा सिंह कुशवाहा और पीडब्लूडी के एक्सईएन। - फोटो : अमर उजाला
गुरवलिया बाजार। तुर्कपट्टी-फाजिलनगर सड़क निर्माण के लिए देवपोखर बाजार में चल रहे धरना स्थल पर रविवार को पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी पहुंचे। उन्होंने धरने का समर्थन करते हुए धरनारत लोगों का हौसला बढ़ाया। बाद में क्षेत्रीय विधायक गंगा सिंह कुशवाहा धरना स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन

 

उन्होंने आंदोलन कर रहे लोगों से चार माह के अंदर निर्माण शुरू करवाने का आश्वासन देकर बीते छह दिनों से चल रहे धरने को समाप्त कराया। इस मौके पर पीडब्लूडी के एक्सईन राजेश कुमार ने लिखित आश्वासन देते हुए कहा कि सड़क का मरम्मत कार्य तत्काल शुरू कराने की बात कही। इस दौरान राजेंद्र यादव, मालती गौतम, अशोक सिंह, पंचानंद मिश्र, रामबेलाश सिंह, नरसिंह, सुनील आर्या आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन


इसके पूर्व देवपोखर बाजार में चल रहा धरना रविवार को छठे दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने बुद्धि-शुद्धि यज्ञ कर नाराजगी जताई और सड़क निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने की मांग की। मनोज सिंह ने कहा कि विकास के लिए झूठ और तानाशाही के स्थान पर सद्बुद्धि की जरूरत होती है। यह सड़क जिले के ऐतिहासिक स्थलों को जोड़ती है, जहां देश-विदेश से सैलानी आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

ऐसे में इस मार्ग की दयनीय हालत चिंता का विषय है। हरिलाल यादव ने कहा कि शासन प्रशासन का ध्यान जनता की समस्याओं के तरफ आकृष्ट कराने के लिए बुद्धि-शुद्धि यज्ञ की आवश्यकता पड़ रही है। उन्होंने चेताया कि यदि इस पर भी मांग नही पूरी हुईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। धरने को इरफान खुर्शीद, ग्राम प्रधान कमलेश उर्फ चंद्रकेतु सिंह, मनोज तिवारी, नंदलाल विद्रोही, कादिर अली, विनोद पासवान, भगवान सिंह, सुनील आर्य आदि ने संबोधित किया।


इस दौरान रामेश्वर सिंह, बृजेश प्रजापति, दुर्गेश सिंह, धीरज, मोतीचंद, नंदलाल सिंह, कांतिपति, प्रभुनाथ सिंह, मुन्ना, रामप्रसाद, शैलेंद्र शर्मा, रंजीत प्रजापति, संदीप विश्वकर्मा, अभिराम बाबा, वैजनाथ शर्मा, राजू यादव, वक़ार असरफ, हरिशंकर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed