{"_id":"5d03e5738ebc3e172c0aa73d","slug":"15605364245-kushinagar-news153","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरों की जिंदगी बचाने के लिए 39 महादानियों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरों की जिंदगी बचाने के लिए 39 महादानियों ने किया रक्तदान
Sat, 15 Jun 2019 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में अमर उजाला की तरफ से आयोजित रक्तदान शिविर मौजूद डीएम अनिल कुमार सिंह, एसपी राजीव नारायण मिश्र, सीएमओ डॉ हरिचरण सिंह और रक्तदाता व कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। विश्व रक्तदाता दिवस पर ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने के लिए 39 महादानियों ने रक्तदान किया। शिविर में कई ऐसे महादानी भी शामिल हुए, जो दूसरों की जिंदगी बचाने के लिए पूर्व में भी कई बार रक्तदान कर चुके हैं। डीएम, एसपी और सीएमओ ने इन महादानियों के जज्बे की मुक्तकंठ से सराहना की। शिविर को भव्य बनाने के लिए कई युवा संगठनों ने भी अमर उजाला की इस मुहिम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
डीएम डॉ. अनिल कुमार सिंह शुक्रवार को 11 बजे संयुक्त जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में पहुंचे, जहां बतौर मुख्य अतिथि रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि एसपी राजीव नारायण मिश्र और सीएमओ डॉ. हरिचरण सिंह की मौजूदगी में उन्होंने महादानियों से मिलकर इस पुनीत कार्य में उनकी भागीदारी के लिए हौसलाअफजाई की।
डीएम ने कहा कि महादानी अपना खून देकर न केवल किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाते हैं, बल्कि उनके परिवार में भी खुशियां बिखेरते हैं। ऐसा साहस जुटाने वाले दुर्लभ लोग ही होते हैं। ऐसे नेक काम के लिए हम सभी को भी हमेशा तत्पर रहना चाहिए।
विज्ञापन
एसपी राजीव नारायण मिश्र ने भी महादानियों की तारीफ की और कहा कि ऐसे परोपकार के काम में जो लोग बिना कहे आगे बढ़कर हिस्सा लेते हैं, उनकी जितनी भी तारीफ की जाए, वह बहुत कम है। उन्होंने विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला की तरफ से रक्तदान शिविर और इस तरह की अन्य जनसरोकार की मुहिम की भी भूरि-भूरि प्रशंसा की। सीएमओ डॉ. हरिचरण सिंह ने कहा कि हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए, चाहे वह पुरुष हो या महिला। क्योंकि यह शरीर के लिए फायदेमंद है।
शिविर में 39 लोगों ने पंजीकरण कराने के बाद खून की जांच कराई और रक्तदान किया। डीएम ने दिव्यांग गोलू सिंह और एसपी ने राकेश कुशवाहा को प्रशस्ति पत्र देकर उत्साहवर्र्द्धन किया।
इस दौरान जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. वीपी नरसरिया, जिला मलेरिया अधिकारी एसएन पांडेय, डिप्टी सीएमओ डॉ. विनय कुमार पांडेय, वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. राजेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।