फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   नीट प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागी हुए सम्मानित

नीट प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागी हुए सम्मानित

Thu, 13 Jun 2019 11:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
नीट प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागी हुए सम्मानित
निरंतर प्रयास से हर लक्ष्य आसान : विधायक
विज्ञापन

अखिल भारतीय मौर्य कुशवाहा महासभा ने
नीट में सफल विद्यार्थियों को सम्मानित किया
पडरौना। नगर के रामकोला रोड पर होटल में अखिल भारतीय मौर्य महासभा की तरफ से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें नीट में सफल जिले के छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि फाजिलनगर के विधायक गंगा सिंह कुशवाहा ने कहा कि कठिन परिश्रम के साथ निरंतर प्रयास मुश्किल से मुश्किल लक्ष्य को आसान बना देता है। हमें निर्धारित लक्ष्य के प्रति पूरी गंभीरता और ईमानदारी के साथ मेहनत करते हुए आगे बढ़ना चाहिए। कार्यक्रम को भंते नंदरत्न थेरो, कृष्ण कुमार कुशवाहा, रामेश्वर प्रसाद कुशवाहा, नंद किशोर कुशवाहा आदि ने संबोधित किया। इसके बाद आशीष कुशवाहा, नवीन कुमार कुशवाहा, सत्यप्रकाश कुशवाहा, मुकुल रंजन वर्मा, अभ्योदय कुमार, रवि कुशवाहा आदि को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान राजेंद्र मौर्य, रामआधार कुशवाहा, राकेश कुुमार, चंद्रेश्वर कुशवाहा, हंसराज कुमार, केडी कुशवाहा, नमोनरायन कुशवाहा, रामसागर कुशवाहा, दिनेश कुमार, उदय कुशवाहा, विनय कुशवाहा, जनार्दन कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed