फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   महिलाओं ने किया प्रदर्शन

महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Sun, 09 Jun 2019 12:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
महिलाओं ने किया प्रदर्शन
शराब की दुकान हटाने के लिए सड़क जाम
विज्ञापन

महिलाओं ने दिया धरना, पडरौना-जटहां मार्ग पर बाधित रहा आवागमन
पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर महिलाओं को शांत कराया
अमर उजाला ब्यूरो
जटहां बाजार। थाना क्षेत्र के भैरोगंज बाजार से सरकारी शराब की दुकान को हटाने के लिए शनिवार की शाम क्षेत्र की महिलाओं ने पडरौना-जटहां मार्ग जाम कर दिया। धरने पर बैठी इन महिलाओं का कहना था कि घरवाले जो भी कमाते है शराब में खर्च कर देते हैं। धरनास्थल पर पहुंचे एसओ ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना और सड़क जाम समाप्त कराया। इस दौरान करीब एक घंटा आवागमन बाधित रहा।
भैरोगंज बाजार में कई वर्षों से सरकारी देसी शराब की दुकान संचालित होती है। शनिवार की शाम करीब पांच बजे महिलाएं बाजार में दुकान के सामने पहुंचकर पडरौना-जटहां मार्ग को जाम कर धरना पर बैठ गई। ये महिलाएं बाजार से शराब की दुकान को हटाने की मांग कर रही थीं। धरना पर बैठी चंपा देवी, उर्मिला, गायत्री, तेतरी, रमावती, शिवानी, कुसुम, इंदु, राबड़ी, गुलाइची, लाची देवी सहित अन्य महिलाओं ने बताया कि उनके घरवाले मजदूरी की पूरी रकम शराब पीकर समाप्त कर दे रहे हैं। यही नहीं शराब के नशे में मारपीट भी करते हैं। कई जगहों पर अवैध शराब की बिक्री भी होती है। जाम की सूचना पर पहुंचे एसओ संजय सिंह ने महिलाओं को समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन

एसओ संजय सिंह ने बताया कि शराब की दुकान हटाना आसान नही हैं। महिलाओं को समझाकर जाम समाप्त करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि अवैध शराब के धंधेबाजों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed