फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   जलवायु और जैव विविधता के संरक्षण के लिए लगाएं पौधे

जलवायु और जैव विविधता के संरक्षण के लिए लगाएं पौधे

Thu, 06 Jun 2019 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 06 Jun 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
जलवायु और जैव विविधता के संरक्षण के लिए लगाएं पौधे
विश्व पर्यावरण दिवस पर पडरौना नगर के स्टेशन रोड पर पौधरोपण करते लोग । - फोटो : अमर उजाला
पडरौना। विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले भर में कार्यक्रम आयोजित कर जलवायु और जैव विविधता के संकट से बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण पर जोर दिया गया। सार्वजनिक स्थानों पर पौधरोपण भी किया गया।
विज्ञापन


विवेकानंद युवा कल्याण केंद्र की तरफ से आयोजित गोष्ठी में यूएनपीजी कॉलेज के पूर्व भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. सीबी सिंह ने कहा कि दिन पर दिन पर्यावरण का नुकसान हो रहा है। इससे जलवायु और जैवविविधता का संकट गहराता जा रहा है। विकास के नाम पर दुनिया में हर साल करीब 15 हजार वर्ग किलोमीटर जंगल नष्ट हो रहे हैं। पर्यावरण संरक्षण के लिए हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने होंगे।
विज्ञापन


गोष्ठी को डॉ. विजय बहादुर सिंह, कृतिमान सिंह आदि ने संबोधित किया। लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। रेलवे माल गोदाम के पास पौधरोपण किया गया। इस दौरान दीपक, मनोज साहा, बैजनाथ सिंह, दिव्यांश शुक्ल, अजय यादव, गिरिजेश उपाध्याय, पिंटू सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुदही प्रतिनिधि के अनुसार, तमकुहीराज वन क्षेत्र के कोकिल पट्टी और दुदही बाजार में वृक्ष महाकुंभ मनाया गया। लोगों को प्रशिक्षण देकर अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया।

शिवजी कुशवाहा ने मानव जीवन में वृक्षों की उपयोगिता बताई और पौधरोपण की सावधानियों के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। इस मौके पर मुन्ना पाठक, राजकिशोर मिश्र, धर्मेंद्र राय, शिवपूजन, देवपूजन, देवकी, राहुल श्रीवास्तव, सिंगासन, श्रीनिवास गुप्ता, आदित्य शुक्ला, मणि शुक्ला, अमन, टुनटुन, विशाल, आदि मौजूद रहे।

खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार, राजकीय पौधशाला करदह में सामाजिक संस्थाओं और युवाओं ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को प्रेरित किया। रेंजर बीके यादव ने कहा कि जीवन में खुशहाली के लिए पर्यावरण में हरियाली अनिवार्य है। प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए।

कार्यक्रम को अंजनी शुक्ला और आलोक तिवारी ने संबोधित किया। इस दौरान संतोष जायसवाल, नत्थू शर्मा, प्रिंस मद्धेशिया, गोविंद गुप्ता, आदर्श अग्रवाल, रामेश्वर मोदनवाल, दीनानाथ मद्धेशिया, शैलेश गुप्ता, सुनील मद्धेशिया, गुड्डू गुप्ता, राजेश्वर सिंह आदि मौजूद रहे। कठकुइया प्रतिनिधि के अनुसार पीपरा जटामपुर में गोलू सिंह, अमित गुप्ता, आकाश गुप्ता, आकाश जायसवाल, विनोद जायसवाल और आलोक शर्मा आदि ने करीब 40 से अधिक पौधे लगाए।

पौधरोपण के साथ देखभाल भी जरूरी: पंकज
कसया। विश्व पर्यावरण दिवस पर बुधवार को जनता इंटर कॉलेज धुरिया में पर्यावरण संरक्षण पर आधारित जागरूकता गोष्ठी में शिक्षकों ने पौधरोपण के जरिए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया।

प्रधानाचार्य पंकज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना जरूरी है। पौधरोपण के बाद उनकी देखभाल करके वृक्ष तैयार करना हमारी जिम्मेदारी है। हरियाली होने से प्रदूषण का प्रभाव मानव जीवन पर कम पड़ेगा। इस मौके पर अखिलेश कुमार, घनश्याम तिवारी, जगदीश यादव, सत्यदेव यादव, रामगोविंद यादव, उमाकांत पांडेय, सुरेंद्र यादव, उमेश यादव आदि मौजूद रहे।

रोजगार सेवकों व किसानों को दी पौधरोपण की जानकारी
कसया। विश्व पर्यावरण दिवस पर बुधवार को वन विभाग की कसया पौधशाला पर रोजगार सेवकों और किसानों को को प्रशिक्षित किया गया।
प्रशिक्षक वन रेंजर अमरजीत प्रसाद ने पौधरोपण की विधियाें के साथ ही एक से दूसरे पौध के बीच की दूरी, कीटनाशक, उर्वरक, रखरखाव आदि की जानकारी दी। कहा कि सिर्फ पौधरोपण से पर्यावरण को स्वच्छ नहीं बनाया जा सकता, इसके लिए पौधों की देखभाल भी जरूरी है। पौधरोपण महाकुंभ-2019 के तहत यह प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर उप रेंजर दिनेश्वर लाल श्रीवास्तव, वन दरोगा पारसनाथ, दिवाकर यादव, इंद्रजीत पटेल, रामधनी आदि मौजूद रहे।

खेतों के मेड़ पर किसान लगाए पौधे
मथौली बाजार। क्षेत्र के मठिया उर्फ अकटहां स्थित वन विभाग की तरफ से विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें शतप्रतिशत लोगों को पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया।

हाटा रेंजर राजेश कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश में 22 करोड़ पौधे लगाना सीएम योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसलिए किसान अपने खेतों के मेड़ों पर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगा सकतें है। इसके अलावा मनरेगा, ग्राम विकास विभाग समेत अन्य योजनाएं के जरिए पौधे लगवाया जाएगा।

इय दौरान श्यामसुंदर यादव, गंगा मद्धेशिया, संगीत निसाद, जवाहर प्रसाद, पिंकी देवी, नागेंद्र प्रसाद, रामलौट दास, राकेश मिश्र, अमरजीत साहनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed