फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   अखिल भारतीय चनऊ महासभा ने आयोजित किया प्रतिभा सम्मान समारोह

अखिल भारतीय चनऊ महासभा ने आयोजित किया प्रतिभा सम्मान समारोह

Sun, 26 May 2019 11:11 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
अखिल भारतीय चनऊ महासभा ने आयोजित किया प्रतिभा सम्मान समारोह
पुरस्कृत किए गए मेधावी विद्यार्थी
विज्ञापन

अखिल भारतीय चनऊ महासभा ने आयोजित किया समारोह
राष्ट्र के विकास में शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका : रामायण

कसया। अखिल भारतीय चनऊ महासभा ने रविवार को आदर्श विद्या निकेतन में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया। हाई स्कूल व इंटर के मेधावी छात्र-छात्राओं को शील्ड व शब्दकोष देकर पुरस्कृत किया गया।
मुख्य अतिथि जनता इंटर कॉलेज सोहंग के उप प्रधानाचार्य रामायण सिंह ने कहा कि किसी समाज व राष्ट्र के विकास में शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। पुरस्कार से व्यक्ति का हौसला बुलंद होता है। उसे कार्य करने की ऊर्जा प्राप्त होती है। यदि समाज को विकास की मुख्य धारा में ले जाना है तो हमें बच्चों की शिक्षा पर प्रारंभ से ही ध्यान देना होगा। अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रामायण सिंह ने भी शिक्षा की महत्ता पर प्रकाश डाला। कहा कि व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास में शिक्षा की भूमिका अहम है। मैनेजर सिंह ने कहा कि चनऊ समाज को और आगे जाने के लिए संगठित रहकर शिक्षा पर विशेष ध्यान देना होगा। अनिल सिन्हा, त्रिवेणी सिंह, केदार सिंह, रामशुभग सिंह, हरेंद्र सिंह, नारद सिंह आदि ने भी विचार व्यक्त किया। संचालन कांती पति नंदलाल सिंह ने किया। आयोजक राजकुमार सिंह एवं मुन्ना सिंह ने संयुक्त रूप से आभार ज्ञापित किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान शिवनारायण सिंह, विजय सिंह, हरिगोविंद सिंह, स्वतंत्र प्रताप सिंह, संजय सिंह, जितेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, संतोष सिंह, अजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


यह मेधावी हुए पुरस्कृत
समारोह में देवरिया जिले के टॉपर गोल्डी सिंह, कुशीनगर के सेकंड टॉपर आलोक सिंह के अलावा क्षेत्र के श्रेया सिंह, अमर सिंह, विष्णु सिंह, अभिनव सिंह, आशुतोष सिंह, अमित कुमार सिंह, आकृति सिंह, आकाश सिंह, प्रदीप, तन्या, जाह्वी, उज्ज्वल, अंशू दीपिका, प्रियांजल, अंकित सहित 52 मेधावियों को पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed