फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   भाजपा के विजय दूबे के सिर सजा ताज

भाजपा के विजय दूबे के सिर सजा ताज

Fri, 24 May 2019 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 24 May 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
भाजपा के विजय दूबे के सिर सजा ताज
भाजपा के प्रत्याशी विजय कुमार दुबे को जीत का प्रमाणपत्र देते डीएम और एसपी। - फोटो : अमर उजाला
कुशीनगर। संसदीय सीट कुशीनगर से भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार दूबे 3,37560 विजयी घोषित किए गए। इन्हें 597039 मत हासिल हुए। जबकि गठबंधन प्रत्याशी नथुनी प्रसाद कुशवाहा 259479 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा कांग्रेस प्रत्याशी आरपीएन सिंह 146151 मत पाकर तीसरे स्थान पर चले गए। जबकि 8297 लोगों ने नोटा का प्रयोग किया।
विज्ञापन

 

गुरुवार की सुबह आठ बजे से शुरू हुई मतगणना रात दस बजे तक चली। हाटा विधान सभा के 12 ईवीएम खराब हो जाने की वजह से दिक्कतें उत्पन्न हो गईं। बाद में वीवीपैट की पर्चियों के सहारे वहां मतगणना की गई। कुल 1053309 मतों की गणना की गई।

विज्ञापन

जिसमें भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार दुबे को 597039 मत, गठबंधन प्रत्याशी नथुनी प्रसाद कुशवाहा को 259479 मत और कांग्रेस कांग्रेस प्रत्याशी आरपीएन सिंह को 146151 मत मिले। डीएम डॉक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार दूबे 337560 मतों से चुनाव जीत गए हैं। इन्हें जीत का प्रमाण पत्र दिया गया। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस मुस्तैद रही। जिसकी वजह से शांतिपूर्ण माहौल में प्रक्रिया संपन्न हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन


किस उम्मीदवार को कितने मिले वोट
प्रत्याशी का नाम पार्टी का नाम प्राप्त मत
एनपी कुशवाहा गठबंधन 259479 -
आरपीएन सिंह कांग्रेस 146151
विजय कुुमार दुबे भाजपा 597039
अमीरुद्दीन अपना दल युनाइटेड 8541
अरविंद यादव भाकपा (माले) 1406
उमेश सिंह भारतीय शक्ति चेतना पार्टी 1605
उस्मान पीस पार्टी 2715
पीसी कुरील इंडियन नेशनल लीग 3072
डॉ. गणेश गोंड अखिल भारतीय गोंडवाना पार्टी 1831
राजीव सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी 8454
राम प्रताप पूर्वांचल महापंचायत 2369
ललिता अखिल भारतीय नवनिर्माण पार्टी 2759
गुड्डी किन्नर निर्दल 5881
शिव कुमार निर्दल- 3518
नोटा 8297

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed