फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   सेवरही कस्बे का माहौल दीपावली और होली जैसा

सेवरही कस्बे का माहौल दीपावली और होली जैसा

Fri, 24 May 2019 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 24 May 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
सेवरही कस्बे का माहौल दीपावली और होली जैसा
सेवरही में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की ओर से चाय और जलपान कराते प्रांतीय संगठन मंत्री अमरनाथ गुप्ता ने स्टाल लगाकर मोदी टी और मिठाई का वितरण किया। - फोटो : अमर उजाला
सेवरही। भाजपा की शानदार जीत पर सेवरही कस्बे का माहौल दीपावली और होली जैसा हो गया। कहीं मोदी जलपान और लोगों को मुफ्त में चाय पिलाई गई तो कहीं आतिशबाजी के साथ जुलूस निकालकर हर हर मोदी घर-घर मोदी के नारे लगाए गए। जीत के जश्न में हर कोई अपने को आगे दिखाने के लिए बेताब दिखा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह से लोग अपनी अपनी दुकानों के टीवी स्क्रीन से चिपके दिखे। जैसे ही भाजपा की जीत का रुझान मिलने शुरू हुआ, लोग सड़क पर आने लगे। ढोल-नगाड़ों के साथ एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया। जबकि व्यापार मंडल के प्रांतीय संगठन मंत्री अमरनाथ गुप्ता ने लोगों को नि:शुल्क जलपान और चाय पिलाई। कस्बे के व्यापारी पूरे दिन जगह जगह आतिशबाजी करते रहे।

विज्ञापन

भाजपा सेवरही इकाई ने कस्बे के पुरानी बाजार से जुलूस निकाला। इसमें प्रांतीय उपाध्यक्ष विजय कुमार देवड़ा, दव्यलाल गुप्ता, डॉ बाबूलाल प्रसाद, मोती जायसवाल, गणेश सोनी, प्रह्लाद प्रसाद केशरी, सुखदेव रौनियार, कृष्णा जायसवाल, अमरनाथ गुप्ता, सावित्री जायसवाल, दिलीप सम्राट, मुन्ना गुप्ता आशीष वर्मा, मार्कंडेय वर्मा, सुरेश सोनी बृजेश गुप्ता आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व विधायक भुलई भाई के घर बंधाई देने वालों का तांता
लक्ष्मीगंज। लोकसभा चुनाव के रुझान के साथ ही भाजपा के पूर्व विधायक श्रीनारायण उर्फ भुलई भाई के पगार गांव के उनके घर पर लोगों का बधाई देने का तांता लगना शुरू हो गया। लोग भुलई भाई को बधाई दे रहे थे। कुछ लोग पटाखे फोड़ रहे थे और एक-दूसरे का मुंह भी मिठा कर रहे थे। भुलई भाई ने कहा कि यह राष्ट्रवाद की जीत है। लोगों ने जाति, धर्म आदि को भुलाकर राष्ट्रवाद को सर्वोपरि रखा और मोदी को वोट दिया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान अनूप चौधरी, महेंद्र यादव, प्रेम तिवारी, मनोज पांडेय, सुदर्शन राजभर आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed