फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   1547 people vaccinated

कोविड टीकाकरण

Wed, 31 Mar 2021 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
1547 people vaccinated
72 केंद्रों पर 1547 लोगों ने लगवाया कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन

पडरौना (कुशीनगर)। जनपद के 72 केंद्रों पर बुधवार को कोविड टीकाकरण हुआ। इन केंद्रों पर कुल 9540 लोगों को टीका लगाया जाना था, जिनमें सिर्फ 1547 लोग ही टीका लगवाने पहुंचे। टीका लगवाने वालों में सर्वाधिक 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बुजुर्ग शामिल रहे। कसेया सीएचसी में कुशीनगर के विधायक रजनीकांतमणि त्रिपाठी ने भी कोरोना रोधी टीका लगवाया।
बुधवार को जिला अस्पताल स्थित एमएमसीएच विंग, पडरौना शहर के पुरुष एवं नेत्र चिकित्सालय, राजकीय महिला अस्पताल स्थित प्रसवोत्तर केंद्र और नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के अंतर्गत आने वाले सरकारी अस्पतालों में टीकाकरण किया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि बताया कि इन केंद्रों पर 8640 को पहला और 900 लोगों को दूसरा टीका लगाया जाना था, जिसमें 11 स्वास्थ्यकर्मियों को पहला व छह लोगों को दूसरा टीका लगाया गया। इन केंद्रों पर 30 फ्रंट लाइन वर्कर्स को पहली एवं 22 को दूसरी डोज दी गई। 45 वर्ष से अधिक उम्र के 350 लोगों ने टीका लगाया, जबकि इन्हीं केंद्रों पर 1126 बुजुर्ग व्यक्तियों ने पहली एवं दो व्यक्तियों ने दूसरी डोज ली। इस तरह कुल 1517 लोगों को कोविड वैक्सीन की पहली और 30 व्यक्तियों को दूसरा खुराक दी गई। इस प्रकार बुधवार को शाम तक कुल 1547 लोगों का टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन

जिले में एक कोरोना संक्रमित मिला, एक हुआ स्वस्थ
पडरौना। कोरोना से संक्रमितों के मिलने का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। इस दिन एक व्यक्ति संक्रमित मिला, जो पडरौना क्षेत्र का निवासी है। एक मरीज इलाज के बाद स्वस्थ पाया गया। सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि बुधवार को देर शाम तक 690 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें 689 निगेटिव और एक पॉजिटिव केस है। इस तरह अब तक कराई गई 375390 लोगों की जांच में 5754 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 5671 स्वस्थ हुए हैं। जबकि 62 मरीजों की इस महामारी से मौत हुई है। सक्रिय केस की संख्या 21 हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed