{"_id":"5c7eb3e1bdec22141f00d2a5","slug":"151551807457-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसी लगे मकान वालों को भी दे दिया आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसी लगे मकान वालों को भी दे दिया आवास
Tue, 05 Mar 2019 11:07 PM IST
राकेश पांडेय
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: राकेश पांडेय
Updated Tue, 05 Mar 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाटा। गरीबों को पक्का मकान देने के लिए बनाई गई प्रधानमंत्री आवास योजना में धांधली की शिकायत पर विधायक ने हाटा क्षेत्र के कई गांवों और नगरपालिका के कुछ वार्डों का निरीक्षण किया। कई ऐसे लोगों को आवास मिलने की बात सामने आई, जिनके पहले से ही आलीशान मकान हैं।
मंगलवार को विधायक ने पत्रकारों को बताया कि क्षेत्र में लोगों से बार-बार शिकायत मिल रही थी कि अपात्रों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है, जबकि कच्चे घरों में रहने वाले बहुत से गरीब इस योजना से वंचित है। इस पर नगरपालिका के लोहिया नगर वार्ड, कालिका नगर वार्ड, अंबेडकर नगर वार्ड और कुछ अन्य गांवों में पहुंचकर भौतिक सत्यापन किया।
इसमें पाया गया कि पहले से आलीशान घरवालों को इस योजना के तहत पात्र बताकर उन्हें आवास की धनराशि दे दी गई है। वहीं कुछ ऐसे मामले भी मिले, जिसमें पहने से बनाए गए पक्के मकानों पर विभाग ने आवास योजना के तहत घर बनवा दिया है।
विज्ञापन
विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए नामित नगरीय विकास अभिकरण डूडा के परियोजना निदेशक सरकार को बदनाम करने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अपने बिचौलियों के माध्यम से लोगों से रुपये की वसूली करा रहे हैं और पात्रों को इस योजना से वंचित कर रहे हैं।
इसके लिए उनके खिलाफ प्रमुख सचिव और मुख्यमंत्री से शिकायत करेंगे। किसी भी हाल में पात्रों को सरकार की इस योजना से वंचित नहीं होने दिया जाएगा। अमर उजाला ने 12 जनवरी के अंक में ‘आवास योजना में बड़े पैमाने पर धांधली’ शीर्षक से खबर प्रमुखता के साथ प्रकाशित की थी।