{"_id":"5bc76b47bdec2269a369a412","slug":"151539795783-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलजरिया का हाल जानने पहुंचे डीपीआरओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलजरिया का हाल जानने पहुंचे डीपीआरओ
ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर
Updated Wed, 17 Oct 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
पचरुखिया गांव के रघबीर भगत टोला निवासी गुलजरिया देवी के घर कोटेदार ने राशन पहुंचाया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुदही। डीपीआरओ राघवेंद्र द्विवेदी पचरुखिया गांव के रघुवीर भगत टोला में बुधवार को गरीब बेवा गुलजरिया का हाल जानने पहुंचे। डीपीआरओ ने वृद्धा को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिए।
पडरौना विकास खंड के पचरुखिया के रघुवीर भगत टोला निवासी 72 वर्षीय गुलजरिया देवी पत्नी स्व मोतीचंद कुशवाहा को अब तक कोई सरकारी सुविधा नहीं मिली है। अमर उजाला ने 17 अक्टूबर के अंक में दूसरों की रहमों करम से जिंदगी गुजार रही गुलजरिया नामक शीर्षक से खबर प्रकाशित किया तो डीपीआरओ ने मामले का संज्ञान लिया। गांव पहुंचे डीपीआरओ राघवेंद्र द्विवेदी ने गुलजरिया का हालचाल जाना और सरकारी मदद मिलने का भरोसा दिया। उसके घर शौचलय के लिए ईंट और सीमेंट गिर गया ।कोटेदार ने राशन भी पहुंचा दिया। एडीओ पंचायत हरेंद्र सिंह को निर्देश दिया कि वृद्घा को पेंशन,अवास आदि योजना का लाभ दिलाएं। गांव का निरीक्षण कर विकास कार्य का जायजा भी लिया। गांव में जो भी कमियां है, उसे दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान एडीओ पंचायत हरेंद्र सिंह, डीपीसी नंदू मिश्रा, प्रधान रामाकांत प्रसाद, उमाकांत गुप्ता, चंदेश्वर कुशवाहा, वाजिद अंसारी क्षेत्र पंचायत सदस्य आदि मौजूद थे।
वृद्धा की आंखों से छलके खुशी के आंसू
दुदही। पडरौना विकास खंड के पचरुखिया गांव के रघुवीर भगत टोला में बुधवार को गुलजरिया के घर पहुंचे डीपीआरओ उसकी दशा देख कर भावुक हो गए। डीपीआरओ ने मानवता की मिसाल पेश की और वृद्धा की दीनहीन दशा सुधारने का भरोसा दिलाया। उसी के बाद गांव की महिला गुलजरिया के पास पहुंची और बताई चाची अब साहेब, आवास कार्ड, हैंडपंप और शौचालय का लाभ दिलाएंगे। गुलजरिया यह सुनकर ख़ुशी से झूम उठी। उस महिला को पकड़ कर पहले काफ़ी देर तक रोने लगी और फिर सिसकते हुए बोली, जो अधिकारी आए थे, उनके परिवार में भगवान खुशहाली दे। उनके बाल-बच्चे जीएं। वैसे अब गरीब बेवा की दशा सुधरने की आस ग्रामीणों में भी जगी है।