फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   नहीं चली डेमू, यात्रियों पर बढ़ा किराए का बोझ

नहीं चली डेमू, यात्रियों पर बढ़ा किराए का बोझ

Fri, 10 Aug 2018 12:10 AM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
नहीं चली डेमू, यात्रियों पर बढ़ा किराए का बोझ
नहीं चली डेमू, यात्रियों पर बढ़ा किराए का बोझ
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
तमकुहीरोड। डेमू ट्रेन अनिश्चितकाल के लिए बंद किए जाने से कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग के यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लोगों की जेब पर इस ट्रेन के बंद हो जाने से अतिरिक्त बोझ पड़ने लगा है। यात्रियों के समक्ष बसों से यात्रा करने की विवशता हो गई है। अब पडरौना जाने के लिए 40 रुपये की जरूरत होगी, तो वहीं बिहार प्रांत के गोपालगंज के लिए 60 रुपये खर्च करना पड़ रहा है। जबकि ट्रेन से यात्रा पर उन्हें 10 से 15 रुपये ही खर्च करना पड़ता था।

कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग के लोगों के लिए ट्रेनों का संचालन लाइफ लाइन से कम नहीं है। क्योंकि इस क्षेत्र की व्यवसायिक गतिविधियां रेल यातायात पर ही निर्भर हैं। बावजूद इसके इस रूट पर ट्रेनों का अभाव है और आज तक कोई भी पूर्णकालिक एक्सप्रेस ट्रेन नहीं चलायी गई है। बुधवार से इस रूट पर नियमित चार फेरों के लिए चलने वाली डेमू ट्रेन को भी अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया। इससे व्यापार पर तो इसका प्रभाव पड़ ही रहा है, साथ ही यात्रियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यात्री अशोक कुमार वर्मा, देवचंद प्रसाद, जयंत गुप्ता, पप्पू जायसवाल, रामजी कसेरा, मक्खन जायसवाल, धर्मदेव साहू ने बताया कि डेमूू ट्रेन को अनिश्चितकाल के लिए बंद किए जाने से काफी दिक्कत हो रही है। उन्होंने रेल प्रशासन से इस रूट पर डेमू की जगह दूसरी पैसेंजर ट्रेन के संचालन की मांग की।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक अशोक कुमार तिवारी ने बताया कि अगले ादेश तक पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से डेमू ट्रेन का संचालन इस रेलखंड पर रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed