{"_id":"5b688b694f1c1bcb2e8b4cf6","slug":"151533578089-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय में ताला बंद, यात्रियों के बैठने तक का समुचित इंतजाम नही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय में ताला बंद, यात्रियों के बैठने तक का समुचित इंतजाम नही
kushinagar
Updated Mon, 06 Aug 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। पडरौना आदर्श रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाएं नाकाफी हैं। इस रेलमार्ग के मीटर गेज से ब्रॉड गेज में तब्दील हो जाने के बाद भी यात्रियों को एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए फुट ओवरब्रिज की व्यवस्था नहीं की जा सकी है। इसके चलते यात्रियों को जान जोखिम में डालकर रेल लाइन पार करके जाना पड़ता है।
स्टेशन से हर दिन नौकरी करने वाले लोगों के अलावा छात्र, किसान और व्यवसायी यात्रा करते हैं। स्टेशन पर यात्रियों के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं है। यात्रियों के बैठने के लिए भी कोई इंतजाम नहीं किया गया। स्टेशन पर एक ही शौचालय है, जिसमें ताला लगा रहता है और उसकी चाबी स्टेशन अधीक्षक के पास होती है। जिसकी वजह से महिला यात्रियों को बेहद परेशानी होती है। दोपहर बाद हुई तेज बारिश के चलते कई यात्री अपने सामानों को बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर रहे। तेज बारिश के कारण तीन छोटे शेड में क्षमता से अधिक यात्री छिपे हुए थे। जबकि एक बड़े शेड के अंदर बेंच और जमीन पर बैठकर यात्री ट्रेन का इंतजार कर रहे थे।