{"_id":"59ca8d844f1c1bd1538b497e","slug":"151506446724-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुकरौली ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुकरौली ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास का मामला
Updated Tue, 26 Sep 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाटा/ढाढ़ा (कुशीनगर)। सुकरौली ब्लाक प्रमुख के खिलाफ बीडीसी सदस्यों की ओर से लाया गया अविश्वास प्रस्ताव 55 मतों से पारित हो गया। प्रस्ताव के खिलाफ दो मत पड़े। एक मत पत्र सादा मिला, जबकि एक मत अवैध घोषित कर दिया गया। प्रमुख सहित 59 सदस्यों ने इस कार्यवाही में हिस्सा लिया। इस दौरान ब्लाक परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। एडीएम कृष्ण लाल तिवारी, एएसपी हरिगोविंद, सीओ ओमपाल सिंह पूरी कार्यवाही के दौरान ब्लाक परिसर में मौजूद रहे।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को ब्लाक सभागार में अविश्वास प्रस्ताव पर सुबह 10 बजे से बैठक शुरू हुई। एसडीएम विपिन कुमार की देखरेख में शुरू इस कार्यवाही में 11 बजे तक चर्चा की की गई। चर्चा के दौरान मतदान कराने पर सदस्यों ने सहमति जताई। इसके बाद सदस्यों को मतदान की पूरी प्रक्रिया के बारे में पीठासीन अधिकारी ने जानकारी दी। एक बजे तक मतदान चला। मतदान में ब्लाक प्रमुख सचिंद्र यादव सहित उपस्थित सभी 59 सदस्यों ने हिस्सा लिया। दो बजे परिणाम की घोषणा की गई। जिसमें बताया गया कि 55 मत अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में पड़े हैं, जबकि दो मत अविश्वास प्रस्ताव के विरोध में पड़े है। पूरी कार्यवाही सीसीटीवी कैमरे और वीडियो कैमरे की निगरानी में हुई। पीठासीन अधिकारी/ एसडीएम विपिन कुमार ने बताया कि मतदान के बाद परिणाम की घोषणा कर दी गई है। पूरी कार्यवाही शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गई। परिणाम आने के साथ ही ब्लाक प्रमुख का पद रिक्त हो गया है। जल्दी ही नियमानुसार कार्रवाई जाएगी।
----
- सुरक्षा के किए गए थे व्यापक प्रबंध
मंगलवार को सुकरौली ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ हुए अविश्वास प्रस्ताव के दौरान सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। बैठक शुरू होने से पहले सुबह आठ बजे से ही ब्लॉक गेट सहित प्रमुख रास्तों पर पुलिस ने बैरिकेेडिंग कर दिया था। पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरा लगाए गया था। बीडीओ कक्ष को कंट्रोल रूम बनाया गया था। जहां बैठ कर एडीएम और एएसपी सीसीटीवी कैमरे से सभागार की कार्यवाही सहित परिसर की निगरानी कर रहे थे। बीडीसी सदस्यों के सभागार में पहुंचने से पहले तीन जगहों पर जांच की गई। सदस्यों के अलावा किसी को भी सभागार कक्ष में जाने की अनुमति नहीं थी।
विज्ञापन
----
प्रमुख विरोधी खेमे में दौड़ी खुशी की लहर
परिणाम की संभावना तो सुबह ही दिख गई थी, परंतु रिजल्ट घोषित होते ही ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले गुट में खुशी की लहर दौड़ गई। हालांकि प्रशासन के सख्त हिदायत के कारण बगैर शोर शराबे के लोगों ने मिठाई बांट कर खुशी की इजहार किया।