{"_id":"59bfab4a4f1c1b1a688b5317","slug":"151505733450-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरकटियागंज जाने की बजाए पनियहवा में ट्रेन रोकने से नाराज थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरकटियागंज जाने की बजाए पनियहवा में ट्रेन रोकने से नाराज थे
Updated Mon, 18 Sep 2017 04:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
छितौनी (कुशीनगर) । गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड से बिहार जाने वाली अप व डाउन 9 सवारी गाड़ियों के संचालन पर रोक लगाए जाने से यात्रियों की समस्याएं बढ़ गई हैं। सोमवार को सुबह गोरखपुर से पनियहवा रेलवे स्टेशन पर पहुंची सवारी गाड़ी को वहीं रोक दिए जाने से नाराज यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। यात्रियों ने ट्रैक पर पत्थर भी रख दिया था। स्टेशन अधीक्षक, जीआरपी, आरपीएफ और सिविल पुलिस के जवानों ने पहुंचकर हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया।
पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने 14 सितंबर को चमुआ रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के दो डिब्बे डिरेल होने के बाद 11 सवारी गाड़ियों में से दो ही सवारी गाड़ियों के साथ एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन की अनुमति दी थी। शेष 9 सवारी गाड़ियों के पनियहवा रेलवे स्टेशन से पुन: गोरखपुर लौटा दिए जाने का निर्णय हुआ है।
विज्ञापन
सोमवार की सुबह गोरखपुर जंक्शन से नरकटियागंज तक का टिकट लेकर यात्री 55074 नंबर की सवारी गाड़ी में बैठ गए। जब यह ट्रेन पनियहवा रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो सभी यात्रियों को प्लेटफार्म पर उतार दिया गया। ट्रेन के आगे न बढ़ने पर नाराज यात्रियों ने रेलवे ट्रैक पर पत्थर, लोहा आदि रखकर जाम कर दिया और हंगामा करने लगे। मौके पर स्टेशन अधीक्षक, आरपीएफ, जीआरपी व हनुमानगंज पुलिस पहुंची और लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। उसके बाद पुलिस ने यात्रियों को प्राइवेट बसों से बगहां तक भेजवाने की व्यवस्था की।
विज्ञापन
इस रूट से यात्रा करने वाले हरेंद्र यादव, जयलाल, संजय साह, जितेंद्र कुमार, जोगेंद्र का कहना था कि यदि ट्रेन नरकटियागंज नहीं भेजी जानी थी तो रेलवे प्रशासन को गोरखपुर जंक्शन पर ही एनाउंस करा देना चाहिए था। यात्रियों को टिकट नरकटियागंज तक का देकर उन्हें पनियहवा स्टेशन पर ही उतार दिया जा रहा है। यह यात्रियों के साथ धोखा है।
एसओ हनुमानगंज एके सिंह का कहना था कि गोरखपुर जंक्शन पर ही गाड़ियों के गंतव्य तक जाने की सूचना दे दी गई होती तो यात्री पनियहवा रेलवे स्टेशन पर हंगामा नहीं करते। वे अन्य वाहनों से गंतव्य तक चले जाते।