{"_id":"59bd0c0d4f1c1b99688b4e7c","slug":"151505561613-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, एक की मौत
Updated Sat, 16 Sep 2017 05:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। रामकोला-कप्तानगंज मार्ग के बगहा खुर्द स्थित क्षतिग्रस्त पुलिया के पास शनिवार को चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गया। इस हादसे में कार सवार 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का इलाज कप्तानगंज सीएचसी में चल रहा है।
पडरौना कोतवाली थाना क्षेत्र के नोनिया पट्टी निवासी 22 वर्षीय फैजल और छावनी मुहल्ला निवासी 23 वर्षीय स्नेहिल गुप्ता शनिवार को दोपहर में कार से महराजगंज जा रहे थे। रामकोला-कप्तानगंज मार्ग पर बगहा खुर्द के पास क्षतिग्रस्त पुलिया पर इनकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई। सड़क से उतरी कार सीधे पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में फैजल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि स्नेहिल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देख मौके पर पहुंचे लोगों ने स्नेहिल को कप्तानगंज सीएचसी भेजा। हादसे की जानकारी होने पर एसडीएम कप्तानगंज त्रिभुवन ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। घटनास्थल पर मौजूद सिंहासन, अशोक, पारस , विनोद, सदानंद आदि ने बताया कि इस क्षतिग्रस्त पुलिया पर पहले भी कई बार हादसे हो चुके हैं।