{"_id":"59bd093d4f1c1b2b688b4f16","slug":"151505560893-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो महीने से गायब थी महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो महीने से गायब थी महिला
Updated Sat, 16 Sep 2017 04:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। लगभग दो महीने से लापता हथिया गांव की मीरा कुशवाहा शनिवार को खड्डा तहसील परिसर में अचेत अवस्था में मिली। महिला के शरीर पर कई जगह कटे व चोट के निशान हैं। खड्डा पुलिस ने उसे तुर्कहां सीएचसी में भर्ती कराया था, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
खड्डा थाना क्षेत्र के गांव हथिया की रहने वाली मीरा कुशवाहा बीते जुलाई महीने में तहसील परिसर में जमीन संबंधी विवाद को लेकर अनशन पर बैठी थी। तीसरे दिन तबीयत बिगड़ने पर तहसील प्रशासन ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया था। रात में अस्पताल परिसर से मीरा लापता हो गई थी। घरवालों ने खड्डा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शनिवार को यह महिला खड्डा तहसील परिसर में विक्षिप्त अवस्था में पड़ी थी। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे तुर्कहां स्थित खड्डा सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मीरा की बांह व शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान हैं। प्रभारी चिकित्साधिकारी संतोष गुप्ता ने बताया कि महिला की हालत ठीक नहीं है। उसे बेहतर इलाज के लिए तत्काल जिला अस्पताल रेफर किया गया है। एसओ खड्डा विनय पाठक का कहना है कि महिला को इलाज के लिए भेजा गया है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।