फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   1507 patients got treatment in Jan Arogya Mela

Kushinagar News: जन आरोग्य मेले में 1507 मरीजों ने कराया उपचार

Mon, 15 Apr 2024 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 15 Apr 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
1507 patients got treatment in Jan Arogya Mela
पडरौना। जिले के 52 न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें 1507 मरीजों ने पंजीकरण कराने के बाद उपचार कराया। मेले में सर्दी-जुकाम, बुखार, उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या अधिक रही। मेले में 588 पुरुष, 610 महिलाएं व 309 बच्चों समेत 1507 मरीजों का उपचार किया गया और उनमें मुफ्त दवाएं दी गईं। इसमें सांस के 112, पेट के 136, मधुमेह के 126, त्वचा के 190, टीबी के संभावित तीन, रक्त अल्पता के दो, उच्च रक्तचाप के 54 मरीजों ने उपचार कराया। सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने बताया कि मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में मरीजों का उपचार कर उनमें मुफ्त दवाएं दी गईं हैं। मेले में 114 डॉक्टर व 214 पैरा मेडिकल स्टॉफ तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed