{"_id":"5936a6cb4f1c1bc0488b45a0","slug":"14967538813-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालू में तीन व्यक्ति दबे, लापता एक व्यक्ति की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालू में तीन व्यक्ति दबे, लापता एक व्यक्ति की तलाश जारी
Updated Tue, 06 Jun 2017 06:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। बड़हरा लक्ष्मीपुर गांव के जगरनाथपुर टोला के पास छोटी गंडक नदी में सोमवार की रात बालू खनन कर रहे दस लोगों पर अचानक बालू का अड़ार गिर गया। उनमें से बालू खनन कर रहे तीन लोग दब गए। वहां मौजूद अन्य लोगों की मदद से दो व्यक्तियों को तो बाहर निकाल लिया गया, लेकिन एक व्यक्ति का पता नहीं चल सका। घटनास्थल दो थानों के बीच होने के कारण कप्तानगंज और रामकोला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मंगलवार को भी लापता व्यक्ति की तलाश कराती रही, लेकिन पता नहीं चला।
रामकोला थाना क्षेत्र के बड़हरा लक्ष्मीपुर गांव के जगरनाथपुर टोला के निकट छोटी गंडक नदी में सोमवार की रात दस लोग बालू खनन कर रहे थे। ये लोग कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मुड़िला गांव के निवासी बताए जाते हैं। खनन के दौरान ही ऊपर से अचानक बालू का अड़ार टूटकर गिर गया, जिसमें तीन लोग दब गए। अन्य साथियों ने बालू में दबे दो लोगों को बचा लिया, लेकिन मुड़िला निवासी 45 वर्षीय मदन पुत्र बिरझन का पता नहीं चला। सुबह तक मदन घर नहीं पहुंचे तो उनकी पत्नी भुअरी देवी बालू खनन के लिए साथ ले जाने वाले व्यक्तियों के घर गईं, लेकिन वे सभी परिवार के साथ घर छोड़कर पहले ही भाग गए थे। धीरे-धीरे यह बात पूरे गांव में फैल गई। किसी ने इसकी सूचना 100 नंबर पर पुलिस को दे दी। उसके बाद कप्तानगंज थाने के एसओ रामकृष्ण यादव मातहतों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और इसकी सूचना एसपी को दी। चूंकि वहां नदी का एक सिरा कप्तानगंज तो दूसरा रामकोला थाना क्षेत्र में पड़ता है, इसलिए दोनों थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिस स्थान पर मदन के साथ घटना हुई, वह रामकोला थाना क्षेत्र में होने के कारण पुलिस मंगलवार को दूसरे दिन भी उनकी तलाश कराती रही। मौके पर एएसपी, रामकोला थाने के एसओ विनय पाठक, रामकृष्ण यादव, अनिल, राजाराम यादव, अरविंद सिंह, यशपाल राव, झकारी यादव, अमित सिंह सहित काफी लोगों की मौजूदगी में मदन की तलाश के लिए नदी में खुदाई कराई गई, लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिली। मौके पर पुलिस फोर्स मौजूद रही। इस संबंध में रामकोला थाने के एसओ विनय पाठक का कहना था कि नदी में इतने सारे लोग बालू खनन के लिए आए थे या किसी अन्य काम से अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। गायब व्यक्ति के परिवार की ओर से भी अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि बालू के नीचे दबे व्यक्ति की तलाश के लिए खुदाई कराई जा रही है।