फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर आईएमए के डॉक्टरों ने बंद रखे अस्पताल

केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर आईएमए के डॉक्टरों ने बंद रखे अस्पताल

Tue, 06 Jun 2017 05:23 PM IST
Updated Tue, 06 Jun 2017 05:23 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर आईएमए के डॉक्टरों ने बंद रखे अस्पताल
कुशीनगर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन से जुड़े डॉक्टरों ने राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर मंगलवार को क्लीनिक और अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं बंद रखी। 11 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलनरत डॉक्टरों ने छह जून को राष्ट्रव्यापी हड़ताल और दिल्ली में रैली निकालने की घोषणा की थी। डॉक्टरों की हड़ताल के चलते मरीजों और उनके साथ अस्पताल व क्लीनिक पहुंचे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन से ताल्लुक रखने वाले डॉक्टर केंद्रीय स्तर से चिकित्सकों एवं चिकित्सा संस्थानों पर हिंसा व उपद्रव के खिलाफ कड़ा कानून बनाने, मेडिकल छात्रों पर नेशनल एक्जिट टेस्ट के प्रस्ताव को खारिज करने, डॉक्टरों एवं प्रतिष्ठानों का रजिस्ट्रेशन एकल विंडो से किए जाने, चिकित्सकों को पर्चा लिखने की स्वायत्तता तथा एलोपैथी दवाओं की पर्ची लिखने का अधिकार सिर्फ इसी पैथी के चिकित्सकों एमबीबीएस एवं बीडीएस को देनेे की मांग को लेकर मंगलवार को हड़ताल पर रहे। इसके अलावा डॉक्टर हेल्थ सेक्टर का बजट एक प्रतिशत से बढ़ाकर 2.5 प्रतिशत किए जाने, झोला छाप डॉक्टरों की प्रैक्टिस पर कड़ाई से रोक लगाने, पीसीपीएनडीटी एक्ट, सीईए और वेस्ट बंगाल सीई एक्ट में संशोधन, इंटर मिनीस्ट्रियल कमेटी के प्रस्ताव को छह सप्ताह में लागू करने सहित 11 मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। अपनी मांगों के समर्थन में आईएमए के डॉक्टरों ने कुशीनगर जिले में न केवल निजी अस्पताल बंद रखे, बल्कि दिल्ली जाकर संगठन की रैली में भी शामिल भी हुए। उधर, डॉक्टरों के आंदोलन के कारण मरीजों व तीमारदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

हड़ताल में डॉ. एसपी मल्ल, डॉ. सीके त्रिपाठी, डॉ. द्वारिका प्रसाद, डॉ. विपिन बिहारी चौबे, डॉ. वीके सिंह, डॉ. एके सिंह, डॉ. एडीबीपीएन सिंह, डॉ. बीएन तिवारी, डॉ. देवशरण सिंह, डॉ. केपी गोंड, डॉ. गायत्री पांडेय, डॉ. अजय शुक्ला, डॉ. सिद्धार्थ पांडेय, डॉ. कमलेश वर्मा, डॉ. संदीप अरुण श्रीवास्तव, डॉ. सुरभि श्रीवास्तव, डॉ. राजीव कुमार मिश्रा सहित इस संगठन से जुड़े जिले भर के करीब 55 डॉक्टर शामिल थे। आईएमए कुशीनगर इकाई के अध्यक्ष डॉ. बीके बरनवाल भी दिल्ली की रैली में शामिल होने गए थे। उन्होंने बताया कि यह रैली राजघाट से शुरू होकर इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम तक गई, जिसमें देशभर के डॉक्टर शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed