{"_id":"6ad5333cca8c09eaf900d17e","slug":"1483-patients-received-treatment-a-rush-of-people-suffering-from-fever-cold-and-cough-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-170464-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: 1483 का हुआ इलाज, बुखार, सर्दी और खांसी के मरीजों की भीड़र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: 1483 का हुआ इलाज, बुखार, सर्दी और खांसी के मरीजों की भीड़र
विज्ञापन
पडरौना। जिले में संचालित 60 पीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में बुखार, सर्दी, खांसी व पेट दर्द के मरीजों की संख्या अधिक रही। इस दौरान स्वास्थ्य परीक्षण कर डॉक्टरों की सलाह पर दवाएं दी गईं। विशेषज्ञों के मुताबिक, दिन में तेज धूप के बीच उमस भरी गर्मी और शाम होते ही इसमें बदलाव होने के कारण लोग बुखार की चपेट में आ रहे हैं।
मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में कुल 1483 मरीजों का उपचार किया गया। इसमें 685 पुरुष, 616 महिलाएं व 184 बच्चे शामिल रहे। इसमें सांस के 148, पेट के 164, शुगर के 186, त्वचा के कुल 230 व टीबी के संभावित कुल 15, रक्त अल्पता के 02, हाइपरटेंशन के 100 मरीजों ने पहुंचकर जांच व उपचार कराकर लाभ उठाए। इसके अलावा 430 अन्य सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं से मरीजों का उपचार किया गया। मेले के दौरान 56 डॉक्टर व 194 पैरा मेडिकल स्टाफ मौजूद रहे। लक्ष्मीगंज संवाद के अनुसार, स्थानीय न्यू पीएचसी से डॉक्टर के स्थानांतरण के चलते आरोग्य मेले में पहुंचे मरीजों को बिना उपचार की लौट जाना पड़ा। रामकोला सीएचसी प्रभारी डॉ. एपी गुप्ता ने बताया कि पीएचसी पर तैनात रहे डॉक्टर का स्थानांतरण हो गया है, शीघ्र ही नए डॉक्टर तैनात हो जाएंगे। हालांकि मौजूद अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने पुरानी पर्ची पर लिखीं दवाएं दी।
मथौली संवाद के अनुसार, मोतीचक ब्लॉक के पोखरभिंडा झांगा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आरोग्य मेले में कुल 28 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया गया। जांच के बाद मरीजों को मुफ्त में दवाएं दी गईं। मेले में बुखार, सर्दी-जुकाम, खुजली, सांस , गठिया, ब्लड प्रेशर, शुगर व पेट से संबंधित पीड़ित मरीज पहुंचे। 15 मरीजों के खून की जांच की गई। मेले में छाया सिंह (50), मुनीम सिंह (60), पवन सिंह (70), कमलावती (45), सीमा देवी (35), गुलाब (37), गुड़िया (41), अर्चना (37), मुनिता (42), आदित्य (16) और मनीषा (21) ने लाभ उठाया। चिकित्सा अधिकारी डॉ. अहमद सरफराज ने मरीजों को चिकित्सकीय सलाह दी। सुकरौली क्षेत्र के पड़री गांव न्यू पीएचसी पर आरोग्य मेले में दोपहर 12:00 बजे तक करीब सात मरीजों ने पहुंचकर लाभ उठाया। बुखार, सर्दी, खांसी, पेट दर्द व चक्कर से पीड़ित मरीजों की जांच की गई और उन्हें मुफ्त में दवाएं दी गईं। इस मौके पर डॉ. विपिन गौतम, एल.ए. राघवेंद्र तिवारी, एलटी विकास कुमार मौजूद रहे। उजारनाथ संवाद के अनुसार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करमैनी में जन आरोग्य मेले के दौरान 30 मरीजों का उपचार कर दवाएं दी गईं। मेले में खुजली और वायरल बुखार के मरीज अधिक रहे। डॉ. संजय कुमार ने बताया कि मौसम में बदलाव और साफ-सफाई में कमी के कारण त्वचा से पीड़ित मरीज अधिक आ रहे हैं। मेले में मरीजों को नियमित शरीर की साफ-सफाई और त्वचा को सूखा व स्वच्छ बनाए रखने की सलाह दी गई। इस मौके पर जमील अहमद वारसी, सलोनी श्रीवास्तव, रामजी कुशवाहा आदि मौजूद रहे।