{"_id":"6a5e8c2c665f242c7907e8eb","slug":"142-couples-joined-hands-at-a-mass-wedding-ceremony-kushinagar-news-c-205-1-ksh1030-164144-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सामूहिक विवाह समारोह में 142 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सामूहिक विवाह समारोह में 142 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ
Tue, 21 Jul 2026 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 21 Jul 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
हाटा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सोमवार को मैरिज हॉल में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में हाटा विधायक मोहन वर्मा एवं सुकरौली ब्लॉक प्रमुख रंजना पासवान ने बतौर मुख्य अतिथि 142 नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की।
समारोह में विधायक मोहन वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी पहल है। इस योजना से बेटियों का सम्मान बढ़ने के साथ ही परिवारों को आर्थिक संबल मिल रहा है।
सुकरौली ब्लॉक प्रमुख रंजना पासवान ने कहा कि सामूहिक विवाह योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। इससे बिना आर्थिक बोझ के बेटियों का विवाह संपन्न हो रहा है और समाज में समानता एवं सामाजिक सौहार्द को भी बढ़ावा मिल रहा है।
विज्ञापन
समारोह के दौरान जनप्रतिनिधियों ने सभी 142 नवदंपतियों को शुभाशीष देते हुए उनके जीवन में प्रेम, विश्वास, सुख, समृद्धि और सौभाग्य की कामना की। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने नवदंपतियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामनाएं कीं।