{"_id":"5cc891e2bdec22070f67dfda","slug":"141556648418-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने ली बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने ली बैठक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। सोमवार की रात जिला निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव ड्यूटी में लगे सभी अफसरों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। इस बैठक में उन्होंने सभी मतदान केंद्रों पर मूलभूत जरुरत की सामग्री का इंतजाम रखने का निर्देश दिया।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अनिल कुमार सिंह ने कहा कि सभी एआरओ मतदान केंद्रों और बूथों पर मूलभूत सुविधाओं का पूरा ख्याल रखेंगे। इसमें शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी। वह मतदान बूथों पर तैयारी की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजनैतिक दलों की तरफ से सभा, जुलूस आदि की अनुमति संबंधित कार्रवाई आवेदन प्राप्त होने के बाद निर्धारित समय के भीतर कर लें। ताकि कोई दल किसी तरह की आपत्ति जाहिर न करे। उन्होंने सभा और जुलूस आदि की वीडियोग्राफी कराने का निर्देश दिया। उन्होंने मतदान केंद्रों पर बिजली की समुचित व्यवस्था रखने का भी निर्देश दिया। मॉडल बूथों को भी आकर्षक तरीके से सजाने का निर्देश दिया।
इस दौरान प्रभारी अधिकारी कार्मिक व सीडीओ रामसूरत पांडेय, उप जिला निर्वाचन अधिकारी विंध्यवासिनी राय, समस्त एसडीएम, बीएसए अरुण कुमार, डीडीसी चकबंदी एवं एक्सईएन विद्युत सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।