फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   mp inaugurated manu projects

सांसद ने परियोजना का किया लोकार्पण

Sun, 02 Dec 2018 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 02 Dec 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
mp inaugurated manu projects
कसया में परियोजनाओं का लोकार्पण करते सांसद राजेश पांडेय व अन्य भाजपा पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
कसया। सांसद राजेश पांडेय ने रविवार को 23.59 करोड़ की 39 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इनमें केंद्र सरकार की सीएसआर योजना में 92.47 लाख की लागत से सात विवाह भवन, पीएमआरवाई में 20.21 करोड़ की लागत से 36 किमी लंबाई की पांच सड़कें और सांसद निधि से 2.40 करोड़ से निर्मित इंटरलॉकिंग सड़क, पुलिया आदि शामिल हैं।
विज्ञापन


इस मौके पर ‘पांच साल बेमिसाल’ शीर्षक से प्रकाशित पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से आयोजित लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि जनता से मिली ताकत, दल व कार्यकर्ताओं के साथ ही जन सहभागिता की बदौलत कार्यरूप में दिख रहीं परियोजनाएं क्षेत्र के दूरगामी विकास की सोच का परिणाम हैं।
विज्ञापन


ये परियोजनाएं मील का पत्थर साबित होंगी। सरकार लगातार गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहे लोगों का स्तर ऊंचा उठाने की कोशिश में लगी है। इनको ध्यान में रखकर योजनाएं बनीं और लागू हुईं। जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही ने कहा कि क्षेत्र व देश के विकास की गति को बनाएं रखने की जिम्मेदारी फिर जनता को उठाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष लल्लन मिश्र, अधिशासी अभियंता आरएन सोनकर, सांसद प्रतिनिधि अवधेश प्रताप सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष चंद्रप्रभा पांडेय, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नीतीश यादव, सभासद संतोष जायसवाल, अमेरिकन, राजेंद्र, बेलास, मुन्ना आदि ने स्वागत किया। इस दौरान अभियंता आरके श्रीवास्तव, एके श्रीवास्तव, अमरेंद्र तिवारी, अंबरीष, शक्ति राव चंदेल, अशोक मिश्र, सुरेंद्र, राजू जायसवाल, विनोद गिरि, सुधीर तिवारी, मुकेश सिंह, पप्पू पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed