फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   कॉलेज गेट के सामने शुरू हुआ धरना

कॉलेज गेट के सामने शुरू हुआ धरना

Mon, 29 Oct 2018 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर Updated Mon, 29 Oct 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
कॉलेज गेट के सामने शुरू हुआ धरना
एमडीएम नहीं बनने से नाराज लोगों ने हंगामा किया। - फोटो : अमर उजाला
जटहां बाजार। नेहरू इंटर कॉलेज से संबद्ध प्राथमिक और जूनियर विद्यालय में दो वर्षों से ड्रेस न वितरित करने और चार महीनों से मध्याह्न भोजन न बनने को लेकर भाजपा नेता की अगुवाई में सोमवार को लोगों ने कॉलेज गेट पर धरना दिया। दिन भर चले धरना के बाद शाम को पहुंचे डीआईओएस व एसडीआई ने कार्रवाई किए जाने का आश्वासन देकर धरना खत्म कराया।
विज्ञापन

भाजपा नेता चंद्रभान कुशवाहा ने एडीएम और बीएसए को ज्ञापन देकर आरोप लगाया था कि नेहरू इंटर कॉलेज से संबद्ध प्राथमिक और जूनियर विद्यालय में पिछले दो वर्षों से ड्रेस और चार महीनों से मध्याह्न भोजन नहीं बनवाया जा रहा है। उन्होंने अफसरों से कार्रवाई किए जाने की मांग की थी। कार्रवाई न होने से नाराज लोगों ने सुबह 11 बजे से कॉलेज गेट के सामने धरना शुरू कर दिया। भाजपा नेता कुशवाहा ने कहा कि प्रबंधतंत्र और संबंधित प्रधानाचार्य व शिक्षकों के बीच विवाद के कारण दो वर्षों से ड्रेस न वितरित करना और चार महीनों से मध्याह्न भोजन न बनवाया जाना, एक गंभीर विषय है। इसकी जांच कराकर बच्चों का ड्रेस वितरित कराया जाए और मध्याह्न भोजन बनवाना शुरू कराया जाए। शाम को धरनास्थल पर पहुंचे जिला विद्यालय निरीक्षण उदय प्रकाश मिश्र व एसडीआई एसएन प्रजापति ने आश्वासन दिया कि इस मामले में एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई की जाएगी। जिसके बाद लोगों ने धरना खत्म कर दिया। इस दौरान पूर्व प्रधानाचार्य शारदा पांडेय, उदयभान मिश्र, सीताराम कुशवाहा, जयप्रकाश चौधरी, रामप्रताप दूबे, विजय कुशवाहा, पारसनाथ सिंह, परशुराम कुशवाहा, बासदेव कुशवाहा, संत बाबूराम, पारस कुशवाहा, अमित कुशवाहा, बदरी कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


एमडीएम न बनने से नाराज लोगों का हंगामा
जटहां बाजार। प्राथमिक विद्यालय बलुवा धूमनगर में सोमवार को एमडीएम नहीं बनने और हेडमास्टर की तरफ से गांववालों को धमकाने से नाराज लोगों ने विद्यालय पर हंगामा किया। जानकारी होने पर बीईओ ने एनपीआरसी को मौके पर भेजा। जहां एनपीआरसी ने लोगों को समझा बुझाकर शांत करा दिया। प्राथमिक विद्यालय बलुवा धूमनगर में सोमवार को हेडमास्टर की ओर से एमडीएम नहीं बनवाया गया था। इसकी जानकारी होने के बाद गांव के शुभनारायन कुशवाहा, गंभा, मैनेजर, नथुनी, सुरेंद्र चौहान, जगतनारायण, अशोक चौहान, सुबाष गुप्ता, रमेश चौहान, नगीना यादव समेत कई लोग विद्यालय पर पहुंचे। लोग हेडमास्टर से एमडीएम नहीं बनने की वजह पूछने लगे। आरोप है कि हेडमास्टर लोगों को धमकाने लगे। इससे नाराज गांव के लोगों ने विद्यालय पर हंगामा करना शुरू कर दिया। एनपीआरसी महेंद्र शाह विद्यालय पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया। लोगों ने आरोप लगाया कि हेडमास्टर का व्यवहार हमेशा खराब रहता है और अक्सर लोगों से दुर्व्यवहार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed