फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   विशुनपुरा ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित

विशुनपुरा ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित

Mon, 23 Jul 2018 11:51 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Mon, 23 Jul 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
विशुनपुरा ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
जटहा बाजार। विशुनपुरा ब्लॉक की प्रमुख के खिलाफ सोमवार को अविश्वास प्रस्ताव पास हो गया। सदन के 124 में से मौजूद 67 सदस्यों ने मतदान में हिस्सा लिया। इनमें से 66 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया। एक मत अवैध घोषित किया गया। आश्चर्यजनक रूप से ब्लॉक प्रमुख सहित इनके पक्ष के बीडीसी ब्लाक में पहुंचे ही नहीं। भाजपा नेता अमित उर्फ गोल्डी जायसवाल की पत्नी कंचन जायसवाल विशुनपुरा की ब्लॉक प्रमुख चुनी गई थीं। इनके खिलाफ 77 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने 25 जून को डीएम को शपथ पत्र देकर अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा व मतदान की मांग की थी। डीएम ने शपथ पत्र की जांच करने के बाद 23 जुलाई को अविश्वास पर चर्चा व मतदान के लिए तिथि निर्धारित की थी। सोमवार को इसके लिए मंसाछापर स्थित ब्लॉक मुख्यालय पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। निर्धारित समय से एक घंटे बाद 11 बजे से अविश्वास प्रस्ताव के लिए बीडीसी पहुंचने लगे। निर्वाचन अधिकारी एसडीएम पडरौना अजय नारायण सिंह की देखरेख में प्रक्रिया प्रारंभ हुई। इस प्रक्रिया में कुल 124 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में 67 ने प्रतिभाग किया। जांच पड़ताल के बाद 11:55 बजे कोरमपूर्ति के लिए जरूरी सदस्य संख्या मौजूद रहने पर मतदान प्रारंभ हुआ। 66 बीडीसी सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया। एक मत अवैध घोषित किया गया। पूरी प्रक्रिया के दौरान ब्लॉक प्रमुख व उनके समर्थक सदस्य उपस्थित नहीं हुए। एसडीएम ने ब्लॉक प्रमुख कंचन जायसवाल के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास होने की घोषणा कर दी। इस दौरान एसडीएम खड्डा अरविंद कुमार, सीओ कसया ओमपाल सिंह, सीओ पडरौना नीतेश प्रताप सिंह, बीडीओ अंबरीष कुमार सिंह, एसओ शाह मुहम्मद, निर्भय नारायण सिंह, राजेश कुमार, उमेश कुमार, एडीओ पंचायत देवेंद्र मिश्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

अविश्वास प्रस्ताव परित होने की घोषणा के बाद पूर्व ब्लॉक प्रमुख विक्रमा यादव तथा उनके समर्थक क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने जमकर जश्न मनाया। पूर्व प्रमुख ने कहा यह क्षेत्र पंचायत सदस्यों के सम्मान की जीत है। लोग वर्तमान प्रमुख के कार्यों से असंतुष्ट थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed