{"_id":"5a23eafb4f1c1bc1678bf612","slug":"141512303355-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना किसानों ने मिल आवंटन बदलने को लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना किसानों ने मिल आवंटन बदलने को लगाया जाम
Updated Sun, 03 Dec 2017 05:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। अकबरपुर के गन्ना किसानों ने रविवार को चीनी मिल का आवंटन बदलने की मांग को लेकर सुबह करीब 10 बजे पडरौना-बलकुड़िया मार्ग जाम कर दिया। किसान इस क्रय केंद्र का गन्ना रामकोला की पंजाब चीनी मिल को आवंटित करने की मांग कर रहे हैं।
अकबरपुर गांव में कई साल से रामकोला स्थित पंजाब चीनी मिल का गन्ना क्रय केंद्र चलता है। इस वर्ष यह केंद्र महराजगंज स्थित गड़ौरा चीनी मिल को आवंटित कर दिया गया है। इस क्रय केंद्र पर अकबरपुर के अलावा विंदल छपरा, तेजवलिया, कुदौना, करमैनी आदि गांवों के किसान अपना गन्ना गिराने आए हैं। किसानों ने पिछले महीने मुख्यमंत्री व गन्ना आयुक्त सहित अन्य वरिष्ठ अफसरों को पत्र भेजकर आवंटन बदलने की मांग की थी। इसके बाद भी किसानों की इस मांग की तरफ से ध्यान नहीं दिया गया। इस बीच रविवार को सुबह करीब 10 बजे क्रय केंद्र से जुड़े इलाकों के किसानों ने पडरौना-बलकुड़िया मार्ग पर जाम लगा दिया। सीताराम कुशवाहा की अगुवाई में जुटे किसान जाम लगाने के साथ ही वहीं धरना देने लगे। किसानों का कहना है कि वह लोग गड़ौरा चीनी मिल को अपना गन्ना नहीं देंगे। सड़क जाम की वजह से इस रोड पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। शाम चार बजे तक धरना समाप्त कराने कोई अफसर मौके पर नहीं पहुंचा था।
इस दौरान गुड्डू नायक, जितेंद्र, दिनेश, मकसूद, गुड्डू पांडेय, उमेश, मनोज, दु:खी कुशवाहा, छोटेलाल कुशवाहा, नंदू चौहान, खजांची कुशवाहा, छेदी, भोला, दुर्गेश, सुनील कुमार, भगवती, विनय कुमार नायक, अब्दुल करीम आदि मौजूद रहे।