{"_id":"59c24f374f1c1b2f688b5612","slug":"141505906487-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कप्तानगंज कस्बे का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कप्तानगंज कस्बे का मामला
Updated Wed, 20 Sep 2017 04:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। कस्बे की पीएनबी शाखा से 18 हजार रुपये लेकर साइकिल से जा रहे बभनौली गांव निवासी एक व्यक्ति को रोककर बदमाशों ने जेब से रुपये निकाल लिया और बाइक से भाग निकले। अचानक हुई इस घटना से परेशान यह व्यक्ति गांव के ही एक साइकिल दुकानदार के पास पहुंचा और घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर कप्तानगंज पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और सीसीटीवी फुटेज खंगाला।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बसहिया उर्फ कप्तानगंज के टोला बभनौली निवासी जलील पुत्र सुमानी बुधवार को सुबह करीब 11 बजे कप्तानगंज कस्बा स्थित पीएनबी शाखा से 18 हजार रुपये निकालकर साइकिल से वापस लौट रहे थे। जलील के अनुसार बैंक से निकल कर अभी वह रेलवे के पीडब्लूआई ऑफिस के सामने ही पहुंचे थे कि पीछे से दो लोगों ने उसे पकड़ लिया। एक ने मुंह दबा दिया और दूसरे ने जेब से रुपये निकाल लिए। अभी वह कुछ समझ पाता कि आगे खड़ी एक बाइक से दोनों भाग निकले। घटना की सूचना मिलने पर कप्तानगंज कस्बा चौकी इंचार्ज राजेश कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेने के बाद बैंक पहुंचे। वहां सीसीटीवी कैमरे का फुटेज देखा गया। शाखा प्रबंधक राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 11 बजकर सात मिनट पर जलील नाम के व्यक्ति ने अपने खाते से 18 हजार रुपये निकाला। चौकी इंचार्ज राजेश कुमार का कहना है कि तहरीर मिल गई है। घटना की छानबीन की जा रही है। जल्दी ही बदमाश पकड़ लिए जाएंगे।