फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   सात स्कूलों में शिक्षिकाएं अनुपस्थित, वेतन रुका

सात स्कूलों में शिक्षिकाएं अनुपस्थित, वेतन रुका

Fri, 11 Aug 2017 07:47 PM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 07:47 PM IST
विज्ञापन
सात स्कूलों में शिक्षिकाएं अनुपस्थित, वेतन रुका
कुशीनगर। शुक्रवार की दोपहर में अचानक फाजिलनगर क्षेत्र में परिषदीय स्कूलों की जांच करने निकले बीएसए को 10 में से सात स्कूलों में अध्यापिकाएं अनुपस्थित मिलीं। सभी 10 स्कूलों में व्यवस्था में कमी पाई गई। नाराज बीएसए ने अनुपस्थित अध्यापिकाओं का वेतन रोकने व सभी से स्पष्टीकरण मांगने का आदेश जारी किया है। इस कार्रवाई से शिक्षकों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

तमकुही ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बसंतपुर में सहायक अध्यापिका मधुबाला कई दिन से अनुपस्थित थीं। इनका वेतन रोकने का आदेश दिया गया है। प्राथमिक विद्यालय बलुआ शमसेर शाही में सहायक अध्यापिका भावना श्रीवास्तव अनुपस्थित थीं, इनका भी वेतन रोकने का आदेश दिया गया है। बलुआ तकिया में रेनू शुक्ला अनुपस्थित थीं, इनका भी वेतन रोका गया। इसी गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में तैनात शबनम कुरैशी भी अनुपस्थित थीं, जिनका वेतन बाधित किया गया है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय परसौनी खुर्द नंबर तीन में सहायक अध्यापिका सोनी सिंह और प्राथमिक विद्यालय बंगला टोला में सहायक अध्यापिका रंजना अनुपस्थित पाई गईं। इनका वेतन भी रोकने का आदेश दिया गया है। इसके अलावा फाजिलनगर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय फाजिलनगर में सहायक अध्यापिका पूनम पांडेय कई दिन से अनुपस्थित थीं। इनका भी वेतन बाधित करने का आदेश दिया गया है। तमकुही ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बिहार बुजुर्ग व मंगुरी पट्टी तथा फाजिलनगर ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय फाजिलनगर में नामांकन व उपस्थिति में अंतर तथा कई अन्य कमियां मिलने पर यहां के हेड मास्टरों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed