{"_id":"6aef877528087c6fc5079db8","slug":"138-complaints-registered-across-six-tehsils-only-22-resolved-on-the-spot-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-171915-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: छह तहसीलों में 138 शिकायतें दर्ज, मौके पर सिर्फ 22 का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: छह तहसीलों में 138 शिकायतें दर्ज, मौके पर सिर्फ 22 का निस्तारण
विज्ञापन
फोटो है।हाटा तहसील सभागार में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं
छह तहसीलों में कुल 138 मामले हुए दर्ज, महज 22 का मौके पर हुआ निस्तारण
पडरौना। जिले की छह तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। हाटा तहसील सभागार में डीएम संजय चौहान और एसपी केशव कुमार ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान खतौनी में गलत नाम दर्ज होने, पैमाइश नहीं होने, गलत बिजली बिल आने, जमीन पर कब्जे, दाखिल-खारिज और मेड़ विवाद समेत विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें आईं।
जिले की छह तहसीलों में कुल 138 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से महज 22 का ही मौके पर निस्तारण हो सका। हाटा तहसील में सबसे अधिक 55 शिकायतें दर्ज हुईं, लेकिन इनमें से केवल चार का निस्तारण किया जा सका। शेष 51 शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए सौंप दिया गया।
डीएम संजय चौहान ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने राजस्व और भूमि विवाद से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों से शिकायतकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित करने और प्रकरणों की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कर संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करने को कहा। लंबित शिकायतों की नियमित समीक्षा कर निर्धारित समय में उनका निस्तारण करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
हाटा तहसील में दर्ज शिकायतों में 26 राजस्व, आठ पुलिस, पांच विकास, एक समाज कल्याण और 15 अन्य विभागों से संबंधित थीं। एसपी केशव कुमार ने पुलिस विभाग से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से सुना। उन्होंने मातहतों को मामलों की निष्पक्ष और गहन जांच करने के निर्देश दिए। भूमि और आपसी विवाद जैसे संवेदनशील मामलों में राजस्व विभाग से समन्वय बनाकर कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ताओं की समस्याएं संवेदनशीलता से सुनकर उन्हें न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है।
कप्तानगंज संवाद के अनुसार स्थानीय तहसील सभागार में तहसीलदार अभिषेक कुमार मिश्रा और नायब तहसीलदार एकता त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान नौ शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से दो का मौके पर निस्तारण किया गया।
कसया संवाद के अनुसार तहसील सभागार में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जी. अक्षय दीपक की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इसमें 40 शिकायतें दर्ज हुईं, लेकिन मौके पर केवल पांच का निस्तारण हो सका। इस दौरान तहसीलदार धर्मवीर सिंह, नायब तहसीलदार संदीप कुमार, राजस्व निरीक्षक बृजेश मणि त्रिपाठी, शिवमुरारी लाल श्रीवास्तव, बीईओ अशोक यादव और लेखपाल डॉ. शैलेंद्र दूबे समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
खड्डा संवाद के अनुसार तहसील सभागार में तहसीलदार महेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से जुड़ी 16 शिकायतें आईं। इनमें से दो का मौके पर निस्तारण किया गया।
तमकुहीराज संवाद के अनुसार गंगुआ बाजार संवाद के अनुसार, तहसील सभागार में एसडीएम कुणाल गौरव की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इसमें 24 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से चार का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष 20 शिकायतें संबंधित विभागों को भेज दी गईं।
स्पीकअप
कप्तानगंज तहसील में जगदीशपुर धर्मदानी निवासी दिनेश ने बताया कि वह न्यायालय के आदेश पर अपनी जमीन पर मकान बनवा रहे हैं। आरोप है कि विपक्षी जबरन निर्माण कार्य रुकवा रहा है।
देवरिया बाबू के कोटिया टोला निवासी रामप्यारे ने अपने खेत से गुजर रही हाईटेंशन लाइन हटवाने की मांग की। वहीं, कसया तहसील में बरवा गांव निवासी रामनरेश सिंह ने नहर की वास्तविक स्थिति के आधार पर दोबारा सीमांकन कराने की शिकायत दर्ज कराई।
बड़हरा गांव निवासी अरविंद सिंह ने न्यायालय के आदेश के बावजूद जमीन पर कब्जा नहीं मिलने की शिकायत की। राधिका शर्मा ने विपक्षी पर जमीन का पत्थर उखाड़ने का आरोप लगाया। वहीं, कमलावती देवी ने शिकायत की कि दाखिल-खारिज के संबंध में वर्ष 2006 में आदेश होने के बावजूद राजस्व अभिलेखों में अब तक उनका नाम दर्ज नहीं किया गया है।