फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   पूर्व केंद्रीय मंत्री की पहल

पूर्व केंद्रीय मंत्री की पहल

Fri, 14 Dec 2018 11:41 PM IST
Updated Fri, 14 Dec 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री की पहल
सेवरही नगर के विकास को मिले सवा दो करोड़
विज्ञापन

पूर्व कैबिनेट मंत्री और देवरिया सांसद की पहल लाई रंग
अमर उजाला ब्यूरो
तमकुहीरोड। सेवरही नगर पंचायत के जानकीनगर मोहल्ले के विकास के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र की पहल पर नगर विकास मंत्रालय ने 226.02 लाख रुपये की मंजूरी दी है। 138.925 लाख रुपये अवमुक्त भी कर दिया है। इससे नगर के लोगों में खुशी है।

एक सप्ताह पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री व देवरिया सांसद कलराज मिश्र ने सेवरही और अपने गोद लिए गांव राजपुर बगहा में गए थे। तमकुहीराज के पूर्व ब्लॉक प्रमुख व भाजपा नेता विजय राय और नगर पंचायत प्रशासन ने कस्बे के विकास के लिए धन मुहैया कराने की मांग की थी। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने नगर पंचायत के प्रस्ताव पर सवा दो करोड़ की मंजूरी के लिए नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना से बात की थी। नगर विकास मंत्रालय ने मुख्यमंत्री अल्प विकसित व मलिन बस्ती विकास योजना के तहत कस्बे के वार्ड-2 जानकीनगर में कुछ मार्गों के साथ इंटरलॉकिंग रोड/नाली निर्माण के लिए 226.02 लाख की स्वीकृति प्रदान की है। 138.925 लाख रुपये की पहली किस्त जारी भी कर दी गई है। नगर पंचायत के ईओ, अध्यक्ष, सभासद और नगर वासियों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed