{"_id":"5bbe448d867a5528534e9c08","slug":"131539196045-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कसया क्षेत्र में पहुंची थी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कसया क्षेत्र में पहुंची थी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम
Updated Wed, 10 Oct 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार दुकानों से लिए गए नमूने
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। डीएम के निर्देश पर अभिहीत अधिकारी की तरफ से गठित टीम ने बुधवार को कसया क्षेत्र की चार दुुकानों का निरीक्षण किया। वहां से खाद्य वस्तुएं के नमूने लेकर जांच के लिए भेजा।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग के अभिहीत अधिकारी रामअवतार सिंह यादव ने बताया कि शारदीय नवरात्र सहित आगामी दशहरा, दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए जिला प्रशासन गंभीर है। मिलावटी खाद्य वस्तुओं की बिक्री पर रोक लगाने के लिए डीएम के निर्देश पर बुधवार को टीमें कसया क्षेत्र में भेजी गईं थीं। निरीक्षण के दौरान इन टीमों ने सपहां रोड स्थित किराने की एक दुकान से सिंघाड़े के आटा, मथौली से किशमिश, एक अन्य दुकान से रामदाना और बहोरापुर कसया से सिंघाड़े के आटे का नमूना लिया। इनकी सैंपलिंग कर जांच के लिए प्रयोगशाला में भेज दिया गया। इस टीम में प्रभारी मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित कुमार राना, पंकज कन्नौजिया और सच्चिदानंद गुप्ता शामिल थे। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।