फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   छोटी नाव से उफनाती नदी को पार कर रहे दियारा के लोग

छोटी नाव से उफनाती नदी को पार कर रहे दियारा के लोग

Sun, 26 Aug 2018 10:58 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Sun, 26 Aug 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
छोटी नाव से उफनाती नदी को पार कर रहे दियारा के लोग
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
तमकुहीराज। बाढ़ की विभीषिका झेल रहे दियारा क्षेत्र के लोगों को तहसील प्रशासन की बेरुखी समझ में नहीं आ रही है। सरकारी स्कूल में बने राहत शिविर में लोगों को जर्जर भवन में रखा गया है। अभी तक प्रशासन की ओर से सरकारी नाव भी नहीं मुहैया कराई जा सकी है। दूध मुंहे बच्चों को गोद में लेकर छोटी नाव से उफनाती नदी को पार कर रोजी-रोटी की तलाश में महिलाओं का जाना मजबूरी हो गई है। एसडीएम तमकुहीराज त्रिभुवन के अनुसार इस वर्ष 88 परिवारों का घर नदी में विलीन हो चुका है। इनमें से 21 परिवार अहिरौलीदान के सरकारी स्कूल में बने राहत शिविर में रह रहे हैं। दूधमुंहे बच्चे के साथ नदी उस पार मजदूरी करने जाने वाली मरछिया देवी, फेंकनी, माया का कहना है कि बाबू उफनाती नदी के उस पार बच्चों को लेकर छोटी नाव से जाने में डर तो लगता है, लेकिन क्या करें, पापी पेट जो न कराएं। अरविंद सिंह पटेल बताते है कि गांवों के किनारे सरकारी नाव खड़ी हैं, लेकिन नाविक नहीं हैं। इससे लोगों को छोटी नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। गांव के दूधनाथ, रामेश्वर, योगेंद्र, देवनारायण, बलीराम, रामाशंकर, विवेक, जीतन आदि का कहना है कि तहसील प्रशासन बाढ़ पीड़ितों की सुरक्षा में लगे होने का जितना ढिढोरा पीट रहा है, उसका एक अंश भी धरातल पर काम हुआ होता, तो लोगों की मुश्किलें कम हो जाती। एसडीएम त्रिभुवन ने बताया कि बाढ़ प्रभावित सभी गांवों में दो-दो नाव की व्यवस्था तहसील प्रशासन की ओर से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed