{"_id":"5b4251c84f1c1b3d5e8b46b1","slug":"131531072968-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों का हंगामा
Updated Sun, 08 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों ने पंजाब मिल के ऑडिटर को बैठाया
लक्ष्मीगंज। पंजाब चीनी मिल के ऑडिटर को देवरिया बाबू गांव में किसानों ने रविवार को बैठा लिया। समय से सप्लाई टिकट, गन्ना मूल्य भुगतान आदि नहीं मिलने से लोग नाराज थे। सुबह चीनी मिल के ऑडिटर योगेश पवार और जगदीश कुमार पांडेय इस गांव में सर्वे करने गए थे। इसी दौरान गांव के गन्ना किसानों ने मिल पर कैलेंडर के अनुसार सप्लाई टिकट नहीं देने, गन्ना मूल्य भुगतान में देरी सहित कई आरोप लगाते हुए दोनों कर्मचारियों को बैठा लिया। सूचना पर पहुंचे चीनी मिल के गन्ना प्रबंधक विनय सिंह ने किसानों को उनकी समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान गंगा शरण सिंह, जगदंबा पटेल, विनोद सिंह, बबलू पांडेय, मोतीलाल आदि मौजूद रहे।