फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Non-accredited schools will take action from today

बगैर मान्यता वाले स्कूलों पर आज से होगी कार्रवाई

Wed, 04 Jul 2018 11:33 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Wed, 04 Jul 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
Non-accredited schools will take action from today
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
हाटा। नया शिक्षण सत्र शुरू होते ही बेसिक शिक्षा विभाग बगैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को बंद कराने को लेकर सक्रिय हो गया है। बुधवार को हाटा के बीआरसी परिसर में खंड शिक्षाधिकारी की अगुवाई में बैठक हुई। इसमें बगैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को बंद कराने की रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

बैठक में मौजूद एबीआरसी और एनपीआरसी को संबोधित करते हुए खंड शिक्षाधिकारी विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि छह से 14 वर्ष तक के बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन हर हाल में कराना हम लोगों की जिम्मेदारी है। इसके साथ बगैर मान्यता के एक भी स्कूलों का संचालन नहीं होना है। न ही डग्गामार को स्कूली वैन के रूप में उपयोग करने की छूट दी जाएगी। बृहस्पतिवार से बगैर मान्यता प्राप्त स्कूलों की जांच शुरू की जाएगी। मान्यता के लिए आवेदन करने वाले स्कूलों को भी कोई रियायत नहीं दी जाएगी। बैठक में राम दिनेश सिंह, रामप्रवेश यादव, मदन गोपाल पाठक, प्रेमशंकर दूबे, अरूण मणि, संतोष सिंह, मदन यादव, योगेंद्र सिंह, दिवाकर ओझा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed