{"_id":"5a8c711d4f1c1baa1b8b8782","slug":"131519153437-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी उत्पादन में कुशीनगर के किसान अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी उत्पादन में कुशीनगर के किसान अव्वल
Updated Wed, 21 Feb 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
सब्जी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पडरौना (कुशीनगर)। लखनऊ में हुए प्रदेश स्तरीय फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी में जिले के पांच किसानों ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया है। यहां के किसानों को गुणवत्ता युक्त सब्जी उत्पादन को प्रदेश में प्रथम स्थान दिया गया है। राज्यपाल के हाथों पुरस्कार पाकर लौटे इन किसानों को अब उद्यान विभाग सम्मानित करेगा। मंगलवार को एक किसान को उद्यान विभाग में सम्मानित भी किया गया।
लखनऊ के राजभवन परिसर में बीते 17 व 18 फरवरी को प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन हुआ था। इसमें प्रदेश भर के सब्जी व पुष्प उत्पादन करने वाले किसान शामिल हुए थे। कुल 22 श्रेणियों में हुई प्रदर्शनी प्रतियोगिता में कुशीनगर जिले के किसानों ने सर्वाधिक स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया। इसमें से पांच श्रेणी में प्रथम, दो श्रेणी में द्वितीय और एक श्रेणी में तृतीय स्थान हासिल हुआ। इसके अलावा बेहतर उत्पादन की दृष्टिकोण से जिले को भी प्रदेश में प्रथम स्थान मिला।
राज्यपाल से पुरस्कृत होकर कुशीनगर लौटे किसानों को उद्यान विभाग की तरफ से सम्मानित किए जाने की योजना है। मंगलवार को फाजिलनगर क्षेत्र के बेलवा कारखाना गांव के किसान रामानंद यादव को जिला उद्यान अधिकारी राजेंद्र कुमार यादव ने अपने कार्यालय में सम्मानित किया।