{"_id":"59a1c98d4f1c1bd6208b48cd","slug":"131503775117-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोरलेन पर हुए हादसे में वृद्घ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोरलेन पर हुए हादसे में वृद्घ की मौत
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। हाटा कस्बे के पिपराइच चौराहे के पास शनिवार को फोरलेन पार करते समय वाहन की चपेट में आने एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। वाहन पुलिस के कब्जे में है और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
हाटा कोतवाली के गांव थरुआडीह गांव निवासी 70 वर्षीय कन्हैया गुप्ता किसी काम से हाटा आए हुए थे। दोपहर में घर वापस जा रहे थे। पिराराइच चौराहे के पास फोरलेन पार करते वक्त गोरखपुर की तरफ से आ रहे चार पहिया वाहन की चपेट में आ गए। गंभीर रूप से घायल कन्हैया को हाटा सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिवार के लोग उन्हें गोरखपुर लेकर जा रहे थे, इस बीचे रास्ते में उनकी मौत हो गई। शव लेकर परिवारीजन थाने पहुंचे तो पुलिस ने कागजी कार्रवाई करते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वाहन को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।